फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आदर्श अध्यक्ष और नितिन बने मंत्री

आदर्श अध्यक्ष और नितिन बने मंत्री

Fri, 08 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
आदर्श अध्यक्ष और नितिन बने मंत्री
आदर्श अध्यक्ष और नितिन बने मंत्री
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विकास भवन में शुक्रवार को कृषि विभाग के कर्मचारियों का चुनाव हुआ। यूपी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंटल मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन की जनपदीय इकाई के चुनाव में आदर्श चौधरी अध्यक्ष, नितिन शर्मा मंत्री, राजकुमार और दीपक उपाध्यक्ष चुने गए हैं। जबकि गोविंद और छवि निर्विरोध संयुक्त मंत्री चुने गए। कोषाध्यक्ष पद अनुज कुमार भी निर्विरोध नियुक्त हुए हैं। इस दौरान महासंघ के अध्यक्ष राहुल चौधरी, सचिन राणा, विकास चौधरी आदि मौजूद रहे।
विद्युत दरें बढ़ाऩे पर विरोध जताया
मुजफ्फरनगर। अलवी समाज सेवा सोसायटी के पदाधिकरियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले ही विद्युत दर काफी ऊंची है। अब योगी सरकार ने भी विद्युत दर बढ़ाने के निर्णय देकर जनता पर बोझ बढ़ा दिया है। इससे आम जनता को परेशान होगी। कार्यकर्ताओं ने बढ़ी दरें कम करने के लिए प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है। इस दौरान सुशील, मोहम्मद शहजाद अलवी, वसीम, मोहम्मद शाहनवाज, समीम अहमद, मीरा, मौसम अलवी, सत्येंद्र पाल, राजकुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जीएसटी सरेंडर, अफसर मांग रहे रिटर्न
मुजफ्फरनगर। द गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन ने पीएम मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को ज्ञापन भेजकर कहा कि कृषि उपज में गेहूं, चावल, दाल, चना, बेसन आदि वस्तुएं कर मुक्त हैं, जिसको लेकर व्यापारियों ने 20 लाख से कम टर्नओवर होने पर अपना जीएसटी नंबर सरेंडर करा दिया। वाणिज्य कर विभाग इसे नहीं मान रहा है। विभाग की ओर से व्यापारियों को जुलाई से अक्टूबर माह तक के निल रिटर्न भरने के निर्देश दिए जा रहे हैं। जिससे व्यापारी परेशान हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल और सचिव श्याम सिंह सैनी ने उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षण एवं उपचार शिविर दस को
मुजफ्फरनगर। डॉ मधु सिंघल मेमोरियल कैंसर सेंटर के तत्वावधान में दस दिसंबर को मेरठ पर परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जाएगा। कैंसर से पीड़ित लोगों का उपचार होगा। यह जानकारी समाजसेवी होतीलाल शर्मा ने दी है।

दस दिसंबर से खेल प्रतियोगिताएं
मुजफ्फरनगर। जिला स्पोट्र्स स्टेडियम के तत्वावधान में दस दिसंबर से अनेक बालक-बालिकाओं की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ताइक्वांडो, कुश्ती, वालीबॉल, जूड़ो, बाक्सिंग, कबड्डी, हॉकी, फुटबाल, क्रिकेट, वुशू और एथलेटिक्स होगी। यह प्रतियोगिताएं 14 दिसंबर तक आयोजित होगी। यह जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed