फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चुनाव में दिखा गजब का उत्साह

चुनाव में दिखा गजब का उत्साह

Mon, 27 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
चुनाव में दिखा गजब का उत्साह
मामूली कहासुनी के बीच हुआ मतदान
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
निर्दलीय प्रत्याशी भारत भूषण खुल्लर, जहीर फारूकी, बसपा प्रत्याशी लताफत खान और कांग्रेस प्रत्याशी वसीम अहमद के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। मतदान के उपरांत सभी प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा करते नजर आए। इस दौरान दर्जनों मतदाता लिस्ट में अपना नाम नहीं होने पर इधर-उधर भटकते नजर आए। मतदाता आनंद शर्मा, प्रज्जवल कुमार सहित कई वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिलने पर मतदान करने से वंचित रह गए। मतदान के दौरान जोनल मजिस्ट्रेट राजीव त्यागी, रिटर्निंग आफिसर डॉ हरपाल सिंह, एसडीएम सदर कन्हई सिंह, सीओ सदर योगेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर भारी फोर्स के साथ मतदान केंद्रों का दौरा करते रहे। किसी को भी मतदान केंद्र के आसपास फटकने नहीं दिया गया। इसके अलावा वहां तैनात पुलिस फोर्स ने बिना आईडी के किसी भी मतदाता को मतदान केंद्र में घुसने नहीं दिया। इस दौरान नगर पंचायत के सभी प्रत्याशी मतदान केन्द्रों का चक्कर लगाकर हालात का जायजा लेते रहे।

प्रत्याशी ने आरओ से की शिकायत
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में मतदान केंद्र पर एजेंट बने सादिक को पुलिसकर्मियों द्वारा मतदान केंद्र के अंदर नहीं जाने देने पर बसपा प्रत्याशी लताफत खान ने आरओ से मिलकर पुलिस की शिकायत की, जिस पर आरओ ने पुलिसकर्मियों को किसी को बेवजह परेशान नहीं करने के निर्देश दिए और एजेंट को मतदान केंद्र पर भेजा।
विज्ञापन


मतदान कर्मी को फटकारा
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। महिला मतदाता शाहिदा खान प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में करीब तीन बजे वोट डालने गई थीं, जिसे वहां तैनात मतदान कर्मी द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की बात कहने पर युवती ने मतदान कर्मी की शिकायत अपने परिजनों से की, जिस पर निर्दलीय प्रत्याशी भारत भूषण खुल्लर और बसपा प्रत्याशी लताफत खान ने दर्जनों समर्थकों के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर व सीओ सदर मौके पर पहुंचे और मतदान कर्मी को जमकर हड़काया। जिस पर मतदान कर्मी द्वारा माफी मांगने पर मामला निपट गया। इसके अलावा इसी बूथ पर कस्बा निवासी एजेंट शिवकुमार द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट डलवाने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने पर बैठा लिया, जिसे मतदान के बाद चेतावनी देकर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हे ने भी डाला वोट
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के आमिर की बारात रविवार को रुड़की जाने के लिए तैयार थी। प्रत्याशियों के आग्रह पर दूल्हे के लिबास में ही वोट डालने के लिए आमिर बूथ पर पहुंच गया। लाइनों में लगे मतदाताओं ने उसके उत्साह की सराहना की। आमिर वोट डालने के बाद अपनी बारात लेकर रुड़की रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed