फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकियू अध्यक्ष ने लोगों से किया शांति पूर्वक चुनाव कराने का आहवान

भाकियू अध्यक्ष ने लोगों से किया शांति पूर्वक चुनाव कराने का आहवान

Fri, 03 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
भाकियू अध्यक्ष ने लोगों से किया शांति पूर्वक चुनाव कराने का आहवान
शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने का आह्वान
विज्ञापन

भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। सिसौली के नगर पंचायत चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने के उद्देश्य से किसान भवन में कस्बावासियों की पंचायत हुई।
पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सिसौली एक एतिहासिक कस्बा है पूरे विश्व की नजरें सिसौली की ओर रहती है। उन्होंने आगामी चुनाव के मद्देनजर रखते हुए कहा कि कस्बे में चुनाव शांतिपूर्वक होना चाहिए। उम्मीदवारो को संयम रखते हुए चुनाव प्रचार करना चाहिए, यदि चुनाव के दौरान किसी प्रकार का झगड़ा या हिंसा होती है तो सिसौली की सिर शर्म से झुक जाएगा।चौधरी टिकैत ने 10 नंवबर को किसान भवन में चेयरमैन पद के सभी उम्मीदवारंो व कस्बावासियों की एक पंचायत बुलाई है । आज की पंचायत की अध्यक्षता पीतम सिंह व संचालक ओमपाल सिंह ने किया। राकेश कश्यप, सुक्रमपाल, प्रेम सिहॅ, मांगेराम, देवेंद्र, राजकुमार आदि मौजूद रहे।


किसानों ने पुल को जोत कर सरसों बो दी
रोहाना (मुजफ्फरनगर)। फोरलेन की निर्माणाधीन जमीन पर भाकियू ने सरसों की फसल की बुवाई कर अनिश्चितकालीन धरना देकर हुक्का गुड़गुड़ाते रहे। रोहाना मिल में अमृत इंटर कालेज के सामने पुल और सड़क निर्माणाधीन कार्य को भाकियू ने रुकवाकर कार्य ठप कर दिया था। अनिश्चितकालीन धरना दिया था। बृहस्पतिवार को धरना दूसरे दिन जारी रहा। भाकियू ब्लाक अध्यक्ष विकास शर्मा, आदेश, दीपक त्यागी ने सड़क की जमीन में ट्रैक्टर चलाकर सरसों की फसल की बुवाई कर डाली। इस अवसर पर डॉ प्रमोद त्यागी, भाजपा नेता रामपाल टेलर, संजीव, पंकज भगत, संजय भारद्वाज, दुष्यंत, श्रवण आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed