{"_id":"59fa20cc4f1c1b6f548ba5ba","slug":"101509564620-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद ने साधना त्यागी को सिंबल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद ने साधना त्यागी को सिंबल दिया
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद ने साधना त्यागी को मैदान में उतारा
बुढ़ाना। नगर निकाय के चुनाव की घोषणा होते ही सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी पार्टी से सिंबल लेने की होड़ में लगे हुए हैं। रालोद ने कस्बे में खुली बैठक कर कस्बा निवासी बाल किशोर त्यागी की पत्नी साधना त्यागी को सर्वसम्मति से सिंबल देने की घोषणा की।
रालोद के मंडल अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजपाल बालियान के नेतृत्व में कस्बे में रालोद नेताओं की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में एमएलसी चौधरी मुश्ताक, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी सहित जिले के सभी रालोद नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। घंटों चली मीटिंग में सर्वसम्मति से नगर पंचायत बुढ़ाना के लिए बालकिशोर त्यागी की पत्नी साधना त्यागी को सिंबल देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों व एमएलसी ने बाल किशोर त्यागी को सिंबल सौंपा। इस मौके पर रालोद नेता सुरेंद्र सहरावत, ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह, सत्यपाल सहरावत, पप्पन, चौधरी जगपाल सिंह, आदेश त्यागी, सुभाष त्यागी, पुरुषोत्तम त्यागी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. देव शर्मा ने की।