फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसानों ने निर्माण कार्य रुकवा कर किया हंगामा

किसानों ने निर्माण कार्य रुकवा कर किया हंगामा

Thu, 02 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने निर्माण कार्य  रुकवा कर किया हंगामा
रोहाना में फोरलेन पर पुल का विरोध
विज्ञापन

रोहाना (मुजफ्फरनगर)। किसानों ने निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर रोहाना मिल में पिलर के बजाए मिट्टी का पुल बनाने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना देकर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व भी स्थानीय लोगों ने पिलर का पुल बनाए जाने का मुद्दा उठाया था, उस दौरान एडीएम ने भरोसा दिलाया था कि पिलर वाला पुल ही बनाया जाएगा।

शासन ओर से मुजफ्फरनगर-सहारनपुर मार्ग फोरलाइन प्रस्तावित है, जिस पर कार्य चल रहा है। रोहाना में मिल में करीब 500 मीटर की लंबाई में रोहाना-चरथावल-छपार मोड़ पर मिट्टी का पुल बनाया जा रहा है, जिसके विरोध में बुधवार को रोहाना, बहेड़ी, आखलौर, बेगमपुर, मलीरा आदि गांव के किसानों ने पिलर का पुल बनाए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना देकर प्रदर्शन किया। भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष विकास शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव, बाबा आदेश के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों ने अमृत इंटर कालेज के बाहर चल रहे निर्माण कार्य का काम ठप करा दिया। धरने का समर्थन व्यापारियों ने भी किया। किसान और व्यापारियों का आरोप है कि छह माह पूर्व निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया था। तत्कालीन एडीएम प्रशासन मनोज कुमार ने पिलर का पुल बनाए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्माण कार्य जारी है। धरने में नित्यानंद, योगेश, पंकज भगत, दीपक, राकेश, प्रवेश त्यागी, मणिकांत भारद्वाज, विपुल, मनोज, बिल्लू, सुभाष त्यागी, विनोद जैन, दुष्यंत, श्रवण त्यागी, जिला पंचयात सदस्य अनिल, मौहम्मद अनीस, संजय, संदीप, गुल्लू आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed