फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकियू ने रेलवे कर्मियों को बंधक बनाकर धरने पर बैठाया

भाकियू ने रेलवे कर्मियों को बंधक बनाकर धरने पर बैठाया

Thu, 28 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने रेलवे कर्मियों को बंधक बनाकर धरने पर बैठाया
रेलवेकर्मियों को बंधक बनाकर धरने पर बैठाया
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद सड़क पर टूटे पड़े खंभे को हटाने की मांग को लेकर तहसील में रेलवे कर्मचारियों को बंधक बनाकर धरने पर बैठा लिया। कर्मचारियों ने कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करते हुए रेलवे ट्रैक का काम बंद कर दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर और एसओ ने धरने पर पहुंच कर खंभा हटवाने का आश्वासन देकर कर्मचारियों को बंधनमुक्त कराया। भाकियू ने ज्वलंत समस्याओं का 12 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन तहसीलदार न्यायिक को सौंपा।
तहसील में बुधवार की सुबह 11 बजे से ज्वलंत समस्याओं को लेकर नागरिकों ने भाकियू के बैनरतले धरना शुरू किया। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत कार्यकर्ताओं के साथ गांव भैंसी से अपनी कार द्वारा धरने पर जा रहे थे। जिलाध्यक्ष की कार खंभे से टकरा गई। गुस्साए कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक पर काम करने वाले वेल्डर शोभाकांत झा और लोहार शाजिद खान को पकड़ कर धरने पर ले गए। कार्यकर्ताओं ने टूटे खंभा हटाने की मांग को लेकर रेलवे कर्मचारियों को बंधक बनाकर धरने पर बैठा लिया। इस पर अन्य रेलवे कर्मचारियों ने विरोध में ट्रैक का काम बंद कर दिया। सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर सोनी शर्मा व जीआरपी एसओ कृष्ण अवतार धरने पर पहुंचे। इन अधिकारियों ने खंभा हटवाने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर कर्मचारियों को बंधकमुक्त किया। इसके बाद ही कर्मचारियों ने ट्रैक का काम प्रारंभ किया और खंभे को हटाया। कार्यकर्ताओं ने ज्वलंत समस्याओं के संबंध में ज्ञापन तहसीलदार न्यायिक नीरज शर्मा को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, मनोज सहरावत, याकूब, योगेंद्र, जितेंद्र, अनिल, डॉ. मोहम्मद अथर, संजय कुमार, कपिल सोम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक का घंटों काम रहा बाधित
उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद दूसरी बार बनाए गए नए रेलवे ट्रैक पर अभी तक काम जारी है। कर्मचारियों का आरोप था कि भाकियू कार्यकर्ताओं ने ट्रैक पर काम करने वाले वेल्डर शोभाकांत झा के साथ मारपीट की। जबकि खंभा हटवाने का काम रेलवे का दूसरा विभाग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed