{"_id":"59bade594f1c1b24688b496a","slug":"101505418841-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों से जब्त की गई पॉलीथीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों से जब्त की गई पॉलीथीन
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदारों से जब्त की गई पॉलीथिन
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद शहर में स्वच्छता अभियान चला रही है। बृहस्पतिवार को ईओ ने एक टीम बनाकर शहर के दुकानदारों से पॉलीथिन जब्त करने के आदेश दिए। पालिका की टीम कुछ दुकानदारों से पॉलीथिन तो जब्त कर लाई। हालांकि आरोप लगा है कि बाद में सेटिंग कर पॉलीथिन को लौटा दिया गया। पालिका की इस कार्रवाई पर कई दुकानदारों से सवाल खड़े किए हैं।
शहरों में स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान की कड़ी में ईओ विकास सैन ने बृहस्पतिवार को पालिका कर्मचारियों की एक टीम बनाकर दुकानदारों के यहां से पॉलीथिन जब्त करने के लिए भेजी। इस टीम ने शहर के आठ-दस दुकानदारों के यहां से पॉलीथिन जब्त की। जिन दुकानदारों से पॉलीथिन जब्त की गई, वहीं पर उन पर जुर्माना भी लगाया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएस राठी के अनुसार सात हजार रुपए जुर्माने के रूप में वसूले गए।
विवाद से बचने को वापस की पॉलीथिन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद के ईओ विकास सैन ने बताया कि वह टीम को जिम्मेदारी सौंपकर खतौली चले गए थे। उनके जाने के बाद जब्त की गई पॉलीथिन ट्रॉली में लाई गई। कुछ दुकानदारों ने यह कहकर विवाद कर दिया कि जब जुर्माना लगाया है तो पॉलीथिन वापस करो। जबरन कुछ दुकानदार वापस ले भी गए। विवाद से बचने के लिए पॉलीथिन वापस कर दी गईं।