फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बारिश से सड़कें जलमग्न, जन जीवन अस्त व्यस्त

बारिश से सड़कें जलमग्न, जन जीवन अस्त व्यस्त

Sat, 02 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
बारिश से सड़कें जलमग्न, जन जीवन अस्त व्यस्त
बारिश का पानी घरों में घुसा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। नगर में दिनभर हुई बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई तथा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दर्जन भर से अधिक सड़कों पर जलभराव के कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मोहल्लों में नाले चोक होने से बारिश का पानी मकानों तक में घुस गया। लोगों को मकानों के अंदर से पानी निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

शुक्रवार को सुबह से ही बारिश होनी प्रारंभ हो गई थी। इसके बाद दिनभर बारिश ने थमने का नाम नहीं लिया। दुकानदार भी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। जीटी रोड पर पानी भर गया था। मोहल्ला बिददीवाड़ा, नगर पालिका रोड, सैनीनगर, ढ़ाकन चौक, बड़ा बाजार आदि मोहल्लों की सड़कों पर पानी भर गया। उधर, मंसूरपुर में भी लगातार बारिश होने से सड़कें जलमग्न हो गई और पानी दुकानों में घुस गया। दुकानों में बारिश का पानी घुसने से दुकानदारों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed