{"_id":"597e2ba94f1c1b25508b4773","slug":"101501440937-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री का समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री का समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकों ने मंत्री को समस्याएं बताईं
खतौली। केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने शनिवार की शाम को मोहल्ला लोधा कॉलोनी में पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं को सुना। नागरिकों ने मंत्री को बताया कि पालिका की ओर से मकानों में शौचालय निर्माण के लिए गड्ढे खुदवा दिए थे। हालांकि पालिका की ओर से अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है। पालिका अधिकारी उनको टरका देते हैं। एक महिला ने बताया कि मकानों में गड्ढे खुदने की वजह से एक महिला व बालक उसमें गिरकर घायल भी हो चुका है। इस पर मंत्री ने डीएम समेत संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। मंत्री ने नागरिकों को आश्वासन दिया कि शीघ्र की उनकी समस्याओं का निराकरण हो जाएगा। अनुज सहरावत ने बताया कि इस दौरान मंत्री ने उनको वार्ड के लोगों की वृद्धा व विधवा पेंशन तथा राशन कार्ड बनवाने के लिए कैंप लगाने की जिम्मेदारी सौंपी। अनुज सहरावत ने बताया कि मंत्री के आदेश पर वार्ड में शीघ्र कैंप लगाया जाएगा।