{"_id":"595e8af34f1c1b8a628b4747","slug":"101499368179-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑप्रेशन पर अस्पताल के खिलाफ जांच बैठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑप्रेशन पर अस्पताल के खिलाफ जांच बैठाई
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑप्रेशन पर अस्पताल के खिलाफ जांच बैठाई
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड के अस्पताल के खिलाफ गलत इलाज करने पर जांच बैठाई गई है। यह जांच मुख्यमंत्री के निर्देश पर की गई है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के पांच सदस्यीय दल ने अस्पताल पहुंचकर जांच-पड़ताल की। साथ ही पीड़ित मरीज, उसकी पत्नी और तीमारदार को पूछताछ कर अस्पताल के डॉक्टरों से भी ऑप्रेशन की बाबत जानकारी ली।
भोपा रोड पर स्थित अस्पताल में कुछ रोज पहले शहर निवासी मुकेश गर्ग का पथरी का ऑप्रेशन किया गया। आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसका पैर खराब हो गया। मरीज का पैर खराब होने पर पीड़ित की पत्नी प्राची गर्ग ने डॉक्टरों की इसकी जानकारी ली तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसको लेकर पीड़िता ने डीएम और एसएसपी को शिकायत दी, लेकिन यहां से कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिसके चलते प्राची गर्ग ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मिलकर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम ने सीएमओ को जांच के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा के साथ हड्डी रोग विशेष, एनेथीसिया चिकित्सक, फिजिशियन के साथ अस्पताल पहुंचकर जांच-पड़ताल की गई। टीम ने मरीज, उसकी पत्नी के साथ अस्पताल के चिकित्सकों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसीएमओ डॉ प्रवीण चौपड़ा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच दल गठित किया गया है।