{"_id":"594c1c8e4f1c1b19608b4614","slug":"101498160270-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन फ्रीज करने पर शिक्षकों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन फ्रीज करने पर शिक्षकों में आक्रोश
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन फ्रीज करने पर शिक्षकों में आक्रोश
मुजफ्फरनगर। शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की पदोन्नति और वेतन फ्रीज करने पर आक्रोश बढ़ गया है। शिक्षकों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नव सत्र में पढ़ाने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कुछ लोगों की शिकायत पर जनपद के 212 पदोन्नत एससी/एसटी शिक्षक/शिक्षिकाओं की पदावनति और वेतन फ्रीज करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने आदेश जारी किए हैं। जिससे शिक्षकों में आक्रोश बना हुआ है। शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा विभाग की यह कार्रवाई न्याय संगत नहीं है। शिक्षकों का यह उत्पीड़न किया जा रहा है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आक्रोशित शिक्षकों ने डीएम से बीएसए का आदेश निरस्त कराने की मांग की है। प्रदर्शन में नाथीराम, सुभाष चंद्र, विनोद स्नेही, संजय कुमार, सीताराम, चरण सिंह, संजीव कुमार, वीरेंद्र कुमार, कपूर चंद, अनुराधा सिंह, कर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।