फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   10 thousand candidates will take RO exam, district divided into eight sectors

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - आरओ परीक्षा देंगे 10 हजार अभ्यर्थी, आठ सेक्टर में बांटा जिला

Fri, 09 Feb 2024 02:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 09 Feb 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
10 thousand candidates will take RO exam, district divided into eight sectors
जिला पंचायत सभागार में केद्र व्यवस्थापकों  की बैठक लेते एडीएम। संवाद
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। समीक्षा/सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिले को आठ सेक्टर में बांटा गया है। परीक्षा में 10 हजार 387 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए नगर के 23 विद्यालयों को केंद्र बनाए गए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को दिशा निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से समीक्षा/सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी को दो पालियों में आयोजित होंगी। इसको लेकर बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक हुई। जिसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित केंद्र व्यवस्थापकों आयोग की ओर से उपलब्ध कराए गए निर्देशों का परीक्षण कर लें। मजिस्ट्रेट पहले से ही आवंटित अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए अपने-अपने रूट की जांच जरूर कर लें, ताकी परीक्षा के दिन उन्हें प्रश्नपत्रों व अन्य सामग्रियों को लेकर जाने-आने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने परीक्षा में प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं के रख-रखाव के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर हर कक्ष में टाइम देखने के लिए दीवार घड़ी जरूर लगाई जाए, ताकी अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि केंद्र में प्रवेश देने से पहले इस तरह की व्यवस्था की जाए, ताकी अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। कई बार देखा जाता है कि जाम लगने की वजह से अभ्यर्थी समय से प्रवेश नहीं ले पाते हैं और फिर विवाद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज से समन्वय पर्यवेक्षक अनिल कुमार यादव व विवेक सरोज ने भी परीक्षा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह नौ बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 30 मिनट तक चलेगी। इसके बाद द्वितीय पाली दो बजकर 30 मिनट से तीन बजकर 30 मिनट तक चलेगी। परीक्षा में एक घंटे पहले अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।




यह बनाए गए परीक्षा केंद्र

समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा के लिए डीएवी इंटर कॉलेज (ब्लॉक ए व बी), एसडी इंटर कॉलेज (ब्लॉक ए व बी), जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी, जैन इंटर कॉलेज मेरठ रोड, एसडी कन्या इंटर कॉलेज गांधी कॉलोनी, वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी, इस्लामिया इंटर कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज नई मंडी, सनातन धर्म कॉलेज भोपा रोड, गांधी पॉलीटेक्निक, नवाब अजमत अली खां कन्या इंटर कॉलेज, जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर विद्यालय, डीएस पब्लिक स्कूल, चौधरी छोटू राम इंटर कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज प्रेमपुरी, लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (ब्लॉक ए व बी) और भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी को केंद्र बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed