फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   10 Kanwariyas injured in different accidents admitted

Muzaffarnagar News: अलग-अलग हादसों में घायल 10 कांवड़िये भर्ती

Sat, 27 Jul 2024 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 27 Jul 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
10 Kanwariyas injured in different accidents admitted
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। अलग-अलग हादसों में घायल होने पर 10 कांवड़ियों को स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अधिकतर हादसे पुरकाजी से छपार के बीच हुए हैं। अब तक करीब 400 कांवड़िये उपचार ले चुके हैं, जबकि एक की मौत हुई है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से कांवड़ मार्ग पर स्थित सीएचसी और पीएचसी पर व्यवस्था की गई है। जिला अस्पताल में भी अलग से कांवड़ वार्ड बनाया गया है, जिसमें 20 बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा में सड़क हादसे में घायल और डिहाइड्रेशन के मामले सबसे अधिक आ रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि 22 से 27 जुलाई तक 60 कांवड़िये भर्ती हो चुके हैं, इनमें छह दिनों में सबसे अधिक सड़क हादसों में घायल पहुंचे है। उन्होंने कहा कि कावंड़ियों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 41 जगह लगाए राजकीय चिकित्सा शिविर
जिला स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से कांवड़ यात्रा के लिए जिले में 41 जगहों पर राजकीय चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं। इसके अलावा संवेदनशील स्थलों पर 108 की 33 एंबुलेंस तैनात की गई है। तीन एएलएस और किसी भी प्रकार की आकस्मिता की स्थिति में 102 की 24 एंबुलेंस सहित कुल 60 एंबुलेंस कांवड़ यात्रा के लिए उपलब्ध हैं।


बेसुध मिले कांवड़ियां की मौत, शिनाख्त नहीं

सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि कांवड़ वार्ड से एक कांवड़िया एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया गया था। उसे उपचार दिया गया, लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जानकारी दी गई। कांवड़िये की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed