{"_id":"6aef0dbf6b69aa8a61002d28","slug":"10-beds-reserved-in-the-hospitals-burn-ward-specialist-doctors-will-be-deployed-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-184845-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अस्पताल के बर्न वार्ड में 10 बेड आरक्षित, विशेषज्ञ चिकित्सक रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अस्पताल के बर्न वार्ड में 10 बेड आरक्षित, विशेषज्ञ चिकित्सक रहेंगे तैनात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दिवाली के दौरान पटाखे जलाते समय किसी भी हादसे से निपटने के लिए स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बर्न वार्ड में मरीजों के लिए 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। वार्ड में तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी में 24 घंटे दो-दो चिकित्सकों की तैनाती की गई है।
दिवाली पर पटाखे जलाते समय जरा सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। पटाखों से हाथ, चेहरा, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में जलने की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में घबराने के बजाय तुरंत सही प्राथमिक उपचार करना जरूरी है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार जलने के तुरंत बाद अपनाए गए सही उपाय से चोट की गंभीरता को कम किया जा सकता है। वहीं गलत घरेलू नुस्खे जख्म को और गंभीर बना सकते हैं।
विज्ञापन
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. भुजवीर सिंह का कहना है कि पटाखे जलाते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
-- -
पटाखों से जलने पर तुरंत अपनाएं प्राथमिक उपचार
जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. जावेद हुसैन ने बताया कि पटाखे से जलने पर सबसे पहले प्रभावित हिस्से को कम से कम 20 मिनट तक ठंडे या सामान्य तापमान के बहते पानी के नीचे रखें। जले हुए स्थान पर बर्फ, घी, तेल, टूथपेस्ट, हल्दी या कोई अन्य घरेलू पदार्थ नहीं लगाना चाहिए। यदि कपड़े जलने के कारण त्वचा से चिपक गए हों तो उन्हें खींचकर निकालने का प्रयास न करें। गंभीर रूप से जलने पर मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाना चाहिए।
-- -- --
पटाखों से जलने पर तुरंत करें ये उपाय
प्रभावित हिस्से को कम से कम 20 मिनट तक ठंडे बहते पानी के नीचे रखें।
सूजन आने से पहले अंगूठी, घड़ी, चूड़ी और ढीले कपड़े सावधानी से हटा दें।
ठंडा करने के बाद जले हुए स्थान को साफ, बिना रोएं वाली ड्रेसिंग से साफ करें।
जलने के बाद त्वचा पर पानी भरे फफोले बन जाएं तो उन्हें फोड़ने की कोशिश न करें।