फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   1,278 cases registered during the Corona period will be returned

कोरोना काल में दर्ज हुए 1,278 मुकदमे होंगे वापस

Mon, 04 Oct 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
1,278 cases registered during the Corona period will be returned
मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी की शुरूआत होने के साथ ही गत 25 मार्च 2020 को देशभर में लागू हुए संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान जनपद में उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमे दर्ज किए गए थे। इस दौरान कुल 1,278 मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिन्हें अब शासन की संस्तुति के बाद वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही 25 मार्च 2020 से संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। इसके तहत देशभर में सभी लोगों को पूरी तरह से अपने घरों में रहने के निर्देश देते हुए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन की धारा-188 के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थे। जनपद में भी कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन उल्लंघन के कुल 1,278 मुकदमे दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि इन मुकदमों में इतने ही लोगों को आरोपी बनाया गया था। उक्त सभी मामले लंबित हैं, जिनमें किसी तरह की कार्रवाई फिलहाल नहीं की गई है। एसएसपी ने बताया कि शासन द्वारा लॉकडाउन उल्लंघन के मुकदमे वापस लिए जाने के आदेश दिए जाते हैं तो मुकदमे वापसी की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed