फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   1.20 crore outstanding, Cut connection of Power Corporation on municipal corporation

नगरपालिका पर विद्युत निगम का 1.20 करोड़ बकाया, काटा कनेक्शन

Fri, 08 Mar 2019 12:10 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Fri, 08 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
1.20 crore outstanding, Cut connection of Power Corporation on municipal corporation
अंधेरे में बैठकर काम करते नगरपालिका के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
करीब 1.20 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर विभाग ने नगर पालिका का विद्युत कनेक्शन काट दिया है। इससे अंधेरे में डूबी नगर पालिका का कामकाज प्रभावित हो गया है। बदले में नगर पालिका ने भी विद्युत निगम को नोटिस जारी किया है। पालिका अधिकारियों का कहना है कि विभाग पर पालिका का एक करोड़ 96 लाख रुपये बकाया है। समायोजन करने के बजाय विभाग ने हठधर्मिता दिखाते हुए कनेक्शन काट दिया।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है। इसलिए हर विभाग वसूली पर जोर दे रहा है। विद्युत निगम द्वारा चलाए गए अभियान में नगर पालिका का कनेक्शन काट दिया गया। पालिका पर विभाग का करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये बकाया है। उधर, नगर पालिका ने भी विद्युत विभाग की इस कार्रवाई का जवाब दिया है। विभाग को नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि बिजली विभाग पर पालिका का करीब एक करोड़ 96 लाख रुपये भवन, बिजली घर, ट्रांसफार्मर आदि का टैक्स बकाया है।
विज्ञापन


करीब ढाई महीने पहले चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल की विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। उसमें दोनों ओर से बकाया पर बातचीत की गई थी। तय हुआ था कि दोनों ओर से बकाया को समायोजित कर लिया जाए, जिसका ज्यादा हो वह लौटा दे। बिजली अधिकारियों ने शासन स्तर पर बात करने को कहा था। बैठक का कार्यवृत्त भी जारी किया गया था। इसका कोई जवाब विभाग की ओर से नहीं दिया गया। उल्टे हठधर्मिता दिखाते हुए कनेक्शन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टार्च की रोशनी में करना पड़ता है काम
मुजफ्फरनगर। विद्युत कनेक्शन कटने से नगर पालिका कार्यालय अंधेरे में डूब गया। जनरेटर चलाकर काम किए गए, लेकिन बीच-बीच में व्यवस्था फेल होती रही। इस दौरान पालिका अधिकारी और कर्मचारी मोबाइल और टार्च की रोशनी में काम करते दिखाई दिए। वित्तीय वर्ष का अंतिम माह चल रहा है। गृहकर, जलकर, स्वकर निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। कनेक्शन कटने से नगर पालिका की वसूली प्रभावित होना तय है। साथ ही जनरेटर के संचालन से खर्च भी बढ़ेगा। उधर, इस संबंध में ईओ अमित कुमार सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो सके।

विद्युत विभाग पर नगर पालिका का 1.96 करोड़ बकाया है। उसके समायोजन की बात हुई थी, लेकिन विभाग ने इसका जवाब देने के बजाए कनेक्शन काट दिया।
- अंजू अग्रवाल, चेयरपर्सन, नगर पालिका।

शाम को पांच बजे जोड़ा कनेक्शन
मुजफ्फरनगर। विद्युत निगम ने बकाया जमा नहीं करने पर नगर पालिका के काटे गए विद्युत कनेक्शन को वापस जोड़ दिया। दिन भर की उठापटक के बाद शाम करीब पांच बजे कनेक्शन जोड़ा गया। बताया जाता है कि पालिका कर्मचारियों ने दोपहर में भी कुछ समय के लिए अनाधिकृत रूप से केबिल जोड़ लिया था, जिसे बाद में बिजली अधिकारियों ने हटवा दिया था।


शाम को अधिकारियों ने फिर से कनेक्शन जुड़वा दिया। उधर, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता एके आत्रेय ने बताया कि नगर पालिका ने जरूरी काम जारी होने का अनुरोध किया था। इसलिए कनेक्शन जुड़वा दिया गया है। विभाग पर नगर पालिका का भी बकाया है। इसे आपस में बैठकर क्लीयर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed