{"_id":"508b25a08fffa82e4f21be03d475b052","slug":"muslim-family-takes-part-in-kanwar-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा: भोले की भक्ति में लीन ‘खान फैमिली’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा: भोले की भक्ति में लीन ‘खान फैमिली’
मदन बालियान/मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 01 Aug 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्म और नफरत की दीवार तोड़कर एक मुस्लिम परिवार भगवान शिव की भक्ति में लीन है। एक या दो नहीं, बल्कि पिछले एक दशक से कांवड़ यात्रा के कारवां में इस परिवार का एक सदस्य जरूर शामिल होता है।
विज्ञापन
इस बार हाथ में त्रिशूल लिए बारह साल का साजिद अली खान हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घर की ओर बढ़ रहा है। दिल्ली के कंझावला क्षेत्र के गांव लाड़पुर निवासी मोहम्मद सलीम अहमद (45) जागरण पार्टियों में काम करते हैं।
विज्ञापन
गाने-बजाने के शौकीन सलीम ने 13 साल पहले कांवड़ लाने का सिलसिला शुरू किया था। बेटा साजिद अली खान (12) पिछले पांच वर्ष से इस यात्रा में पिता के साथ है। बुधवार को पिता-पुत्र मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर पहुंचे। बातचीत शुरू हुई तो मालूम पड़ा कि त्रिशूल लिए जा रहा मासूम बच्चा मुस्लिम परिवार से है।
विज्ञापन
धर्म के सवाल पर सलीम ने कहा कि यह हमारी इच्छा की बात है। भगवान शिव हरिद्वार बुलाते हैं तो हम खुद को रोक नहीं पाते। लंबे समय से उनका परिवार कांवड़ यात्रा में शामिल हो रहा है। यह अपनी-अपनी आस्था का सवाल है।
भगवान शिव का वेश धारण किए साजिद ने कहा कि उनके परिवार में कांवड़ लाने का माहौल मिला, जिससे उसे भी यह प्रेरणा मिली।