फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   murder after rape and burnt

सनसनी: यूपी में रेप के बाद युवती की हत्या, शव जलाया

Tue, 23 Jul 2013 07:44 PM IST
सिकंदराबाद/ब्यूरो
सिकंदराबाद/ब्यूरो Updated Tue, 23 Jul 2013 07:44 PM IST
विज्ञापन
murder after rape and burnt

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के सिकंदराबाद में सिरोधन रोड पर एक युवती की हत्या कर शव को जला दिया गया। सोमवार तड़के एक प्लाट पर नग्न हालत में पड़ा हुआ उसका शव देखकर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


पहचान छुपाने के लिए हत्यारों ने कपड़ा लपेटकर युवती का पूरा चेहरा और नीचे के शरीर का कुछ हिस्सा जला दिया था। आशंका जताई जा रही है रेप करने के बाद युवती की हत्या कर दी गई है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची सीओ और एसओ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

सिरोधन रोड पर चारों तरफ बाउंड्री से घिरा हुआ महेंद्र का प्लाट है। सोमवार तड़के प्लाट के अंदर एक युवती का शव देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर लोगों का मजमा लगना शुरू हो गया। युवती का शव नग्न हालत में पड़ा था। युवती का सिर समेत पूरा चेहरा जला हुआ था। शरीर के निचले हिस्से पर भी जले के निशान पाए गए।

पहचान मिटाने के लिए हत्यारों ने सिर के हिस्से में कपड़ा लपेट कर शव को जला दिया था। जले हुए कपड़े के कुछ अवशेष इधर-उधर भी बिखरे पड़े थे। युवती के जांघ से ऊपर और पेट का हिस्सा भी जगह-जगह जला हुआ था।


आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने पहले युवती के साथ रेप किया होगा। उसके बाद हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए उसके शरीर को जला दिया। सीओ राममूरत यादव और कोतवाली प्रभारी जितेन्द्र कालरा ने मौके का मुआयना किया।

शव को कब्जे में लेकर उन्होंने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed