फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mulayam slams government soft policy on china intrusion

दुनिया का सबसे धोखेबाज देश है चीन: मुलायम

Fri, 26 Apr 2013 11:56 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Fri, 26 Apr 2013 11:56 PM IST
विज्ञापन
mulayam slams government soft policy on china intrusion

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को चीन और केंद्र सरकार को दो टूक चेतावनी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीन दुनिया का सबसे धोखेबाज देश है। वह भारत पर हमले की तैयारी में है और केंद्र सरकार हाथ जोड़े खड़ी है।

उन्होंने कहा कि आर्मी चीफ को भारतीय सीमा से घुसपैठियों को खदेड़ने की इजाजत देनी चाहिए। देश नहीं बचेगा तो न संसद रहेगी और न ही विधानसभा।

मुलायम सिंह यादव सपा मुख्यालय में प्रबुद्ध वर्ग महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उनके निशाने पर केंद्र सरकार और भारतीय सीमा में चीनी घुसपैठ रही।

उन्होंने कहा कि देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। चीन हमले की तैयारी में है। अपनी साम्राज्यवादी सोच में चीन भारत को सबसे बड़ी बाधा मानता है। इसलिए निशाने पर हिंदुस्तान ही है।

चीनी सैनिक भारतीय सीमा मे 10-12 किमी तक घुस आए हैं। वे 17-17 हजार फीट ऊंचाई पर बैठे हैं। केंद्र सरकार की हिम्मत नहीं कि उन्हें हटा दे।

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का नाम लिए बिना कहा कि सुना है, कोई मंत्री चीन जाएगा। हाथ जोड़कर कहेगा कि हमारी जमीन छोड़ दो। हमारी सेना सबसे बहादुर है। आर्मी चीफ कह रहे हैं कि चीनी घुसपैठियों को खदेड़ सकते हैं। फिर क्यों इजाजत नहीं दी जा रही?
विज्ञापन


सपा मुखिया ने कहा, चीन बातचीत से मानने वाला नहीं है। दुनिया में चीन से धोखेबाज दूसरा देश कोई नहीं है। उससे सावधान रहने की जरूरत है। चीन कमजोर होता है तो छिपकर काम करता है और मजबूत हो जाता है तो हमला करता है। उसका पांच हजार साल का इतिहास ऐसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह नेपाल के किनारे तक पहुंच गया, श्रीलंका में हस्तक्षेप कर उसे अपने साथ कर लिया। उन्होंने कहा कि पहला लक्ष्य देश को बचाना है। देश नहीं रहेगा तो न संसद रहेगी और विधानसभा।

जनता तैयार है फिर दुविधा कहां है ? केंद्र सरकार से कहा, घुसपैठियों को खदेड़ो, चीन से डरते क्यों हो। उसने तो बिना लड़े हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया। जहां झंडे गाड़ दिए नहीं चीनी सैनिक ठहर गए।

केंद्र ने मुलायम को दिल्ली बुलाया
मुलायम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार चीन के मुद्दे पर उनसे बातचीत करना चाहती है। उन्हें दिल्ली बुलाया है। वह शनिवार शाम या रविवार को दिल्ली जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह आठ साल से कह रहे हैं कि घुसपैठ हो रही है।

तब बातचीत क्यों नहीं की। उन्हें केंद्र की लापरवाही पर अफसोस है। कहा, हम समय रहते सचेत करते रहे लेकिन हमारी बात को ध्यान से नहीं सुना गया। आने वाले समय में इस बात को याद किया जाएगा।

क्या कर रहीं थीं खुफिया एजेंसियां
मुलायम सिंह ने कहा कि चीनी घुसपैठ हो रही थी तो सीबीआई, आईबी, रॉ, रक्षा और विदेश मंत्री क्या रहे थे। हमने संसद में कहा कि रक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ेगा।


रक्षा मंत्री ने कहा कि सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने सवाल किया कि क्या ठीक होगा ? घुसपैठियों को खदेड़ा क्यों नहीं। आर्मी को उन्हें हटाने की इजाजत क्यों नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed