फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mulayam singh yadav said about detention of amit shah

मुलायम ने बताया, कब होगी अमित शाह की गिरफ्तारी!

Wed, 09 Apr 2014 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 09 Apr 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav said about detention of amit shah

मुजफ्फरनगर में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में भाजपा के यूपी प्रभारी अमित शाह पर रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद राज्य सरकार अभी उन्हें गिरफ्तार नहीं करेगी। यहां की चुनावी सभाओं में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने खुद इस बात के संकेत दिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा शाह की गिरफ्तारी की हसरत चुनाव बाद पूरी हो जाएगी। मुलायम ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर उन पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा जो व्यक्ति गोधरा कांड में लिप्त हो और जिसके शासन में बहू, बेटियों की इज्जत सरेआम लुटी हो, ऐसा व्यक्ति कैसे प्रधानमंत्री बन सकता है। मुलायम सिंह यादव ने अलीगढ़-बदायूं जनपद को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर पुल बनवाने की मांग पर कहा कि केंद्र में सरकार बनवा दो, एक नहीं चार पुल बन जाएंगे।

विज्ञापन

कांग्रेस और भाजपा पर बरसे मुलायम

mulayam singh yadav said about detention of amit shah

सपा मुखिया मंगलवार को अतरौली क्षेत्र के गांव आलमपुर में अलीगढ़ व हाथरस संसदीय सीटों से सपा प्रत्याशियों जफर आलम व रामजीलाल सुमन के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोकसभा चुनावों में अनिश्चय की स्थिति बताते हुए कहा कि कांग्रेस व भाजपा दोनों में से किसी को बहुमत नहीं मिल रहा है।

केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी और उसमें सपा अहम भूमिका में रहेगी। भाजपा व कांग्रेस प्रचार में भले ही आगे हो लेकिन सपा सरकार दो वर्ष के कार्यकाल के विकास कार्यों में आगे है। उन्होंने कहा कि भाजपा मंदिर-मस्जिद की बात कर चुनावों में जनता की भावनाओं को भड़काने का प्रयास कर रही है लेकिन आपको उसकी बातों में नहीं आना।

सपा नेता ने कहा कि गुजरात दंगों के समय मोदी ने उन्हें गुजरात न आने की चेतावनी दी थी लेकिन चेतावनी को नजरअंदाज कर वहां पहुंचकर पीड़ितों के दुख दर्द में शरीक हुए। मुलायम सिंह ने किसान व मुसलमानों को दुलारते हुए कहा कि यदि इनको ही सम्मान नहीं मिलेगा तो फिर किसे। सपा मुखिया ने उन भाजपा नेताओं को ललकारा जो कह रहे हैं कि भाजपा के केंद्र में आने के बाद प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर देंगे। लेकिन वह प्रदेश सरकार को क्या बर्खास्त करेंगे, जनता उन्हें पहले ही बर्खास्त कर देगी।

मुलायम ने मुस्लिमों पर डाले डोरे

mulayam singh yadav said about detention of amit shah

मतदान का वक्त नजदीक आते ही मुस्लिम वोटरों को रिझाने का काम भी तेज हो गया है। मंगलवार को मुलायम सिंह ने भी तालीम और रोजगार देने का वादा कर मुसलमानों पर खूब डोरे डाले। साथ ही हाईस्कूल-इंटर पास छात्राओं को 20-30 हजार रुपये देने की बात भी कही।

सियासी दल कोई भी हो, मकसद बस एक किसी भी तरह से मुसलमानों का वोट हासिल हो जाए। इसके लिए सियासी दलों के मुखिया कोई भी वादा करने से नहीं चूक रहे हैं। तरह-तरह से मुस्लिम वोटरों पर डोरे डाल रहे हैं। मंगलवार को अलीगढ़ में सपा मुखिया ने भी मुसलमानों को खूब रिझाने की कोशिश करी। उन्होंने तो यहां तक कहा कि मुसलमानों के सहयोग से देश का विकास आगे बढ़ रहा है।

वहीं उन्होंने मुसलमानों के लिए मुफ्त तालीम की व्यवस्था कराने का भी वादा किया। साथ ही कहा कि तालीम के बाद उचित रोजगार की व्यवस्था भी कराई जाएगी। उन्होंने मुस्लिम छात्राओं को रिझाते हुए कहा कि आप केंद्र में सपा की सरकार बनवाओ हम हाईस्कूल पास छात्राओं को बीस और इंटर पास छात्राओं को तीस हजार रुपये देंगे। ‘एक हाथ से लें और दूसरे हाथ दें’ वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए उन्होंने मुसलमानों से चुनाव में भाजपा को हराने वाली अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed