फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mulayam singh commented on mayawati

सही जांच हो तो मायावती जाएंगी जेलः मुलायम

Sat, 26 Jan 2013 01:35 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sat, 26 Jan 2013 01:35 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh commented on mayawati

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने नाम लिए बगैर मायावती पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी संपत्ति की सही जांच हो जाए तो उन्हें जेल जाने से कोई नहीं बचा पाएगा।

विज्ञापन


सपा मुखिया शुक्रवार को यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, एक पार्टी में गरीब हैं लेकिन उसकी नेता अरबपति है, जो नोटों की माला पहनती हैं। वह दावा करती हैं ऐसे लोगों के नेतृत्व का जिनके घर खाने का इंतजाम नहीं, जो झोपड़ी में जिंदगी काट रहे हैं। असल में यह वही नेता हैं जिनके नाम पर लाखों रुपये की चंदे की रसीदें काटी गई हैं। उद्योगपतियों और व्यापारियों को डरा धमकाकर इनके लिए धन वसूला गया है। अगर इन सबकी सही से जांच हो तो उन्हें जेल जाने से कोई भी नहीं बचा पाएगा।'
विज्ञापन


मुलायम सिंह ने कार्यकर्ताओं को अपना आचरण व व्यवहार शिष्ट रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा, 'सभी को उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को ऐसी ही सफलता मिलेगी। इसे ध्यान में रखकर कार्यकर्ताओं को अच्छा आचरण करना चाहिए। लोकसभा चुनाव में पार्टी को वोट कार्यकर्ताओं के व्यवहार पर ही मिलेगा, इसलिए उन्हें जनता के दुख-दर्द में शामिल होना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह सरकार आपकी है। इसे ध्यान में रखते हुए आप अपने आचरण में विनम्रता और बोली में मधुरता लाएं। सपा सुप्रीमो ने कहा कि बसपा के शासन में उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का मखौल बन गया था। सपा ने इसका विरोध किया। आज जनता सपा सरकार में अपनी आकांक्षाओं की पूर्ति होते देख रही है। अब आगे की असली चुनौती लोकसभा चुनाव है। सपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश का विकास भी करना है और लोकसभा के अगले चुनाव की तैयारी भी करनी है।


वहीं, वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यालय में जनता से भेंट की और उनकी परेशानियां सुनीं। कुछ पर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed