{"_id":"2812ddc4-dca3-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"mulayam-said-fir-will-be-lodged-if-laptop-sold","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपटॉप को बेचा तो होगी एफआईआरः मुलायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैपटॉप को बेचा तो होगी एफआईआरः मुलायम
इटावा/ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2013 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई में रविवार को इटावा और मैनपुरी जिले के 7,217 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे गए।
विज्ञापन
इस मौके पर किसी ने समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव से शिकायत कर दी कि बच्चे लैपटॉप मिलने के बाद उसे बेचने की बात कर रहे हैं।
इसके बाद सपा सुप्रीमो ने छात्र-छात्राओं से कहा कि लैपटॉप बाजार में कतई मत बेचना, यदि कोई उसे बेचेगा तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
उन्होंने हिदायत दी की छात्र-छात्राएं लैपटॉप का इस्तेमाल केवल पढ़ाई के लिए करें, उनके पास इसे बेचने की शिकायत नहीं आनी चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वे प्रदेश में भेदभाव पूर्ण शिक्षा नीति को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। अब गरीब का बेटा भी आधुनिक तकनीक से परिचित होकर अपने को आगे बढ़ा सकेगा।
समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश को देश के अन्य राज्यों के बराबर लाने के लिए हर विद्यार्थी को लैपटॉप तोहफा दे रही है।
लैपटॉप वितरण सपा की अनूठी योजना
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा लैपटॉप वितरण योजना अपने आप में सपा की अनूठी योजना है। इसके जरिए सपा ने भेदभाव दूर करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
लैपटॉप के जरिए छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, जो गरीबी के कारण लैपटॉप नहीं खरीद सकते थे, आज उनके पास यह सुविधा हो गई है।
इसके अलावा भी सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। रोजगार के अवसर भी दिए जा रहे हैं। कोई क्षेत्र ऐसा नहीं, जहां काम नहीं हो रहा है।
उत्तराखंड त्रासदी पर जताया दुख
इस दौरान सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने उत्तराखंड त्रासदी पर दुख जताया। बोले, प्रदेश की जनता व सरकार उत्तराखंड के साथ है।
अभी 25 करोड़ रुपये की मदद की गई है, आगे और भी मदद की जाएगी। वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए जल्द ही हेलिकॉप्टर भेजे जाएंगे।