फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mukhtar Ansari News generation of Ansari family is out of politics After punishment of Afzal Ansari

Mukhtar Ansari: अफजाल को सजा संग अंसारी परिवार की एक पीढ़ी सियासत से OUT, भाई सिगबतुल्लाह का राजनीति से किनारा

Sun, 30 Apr 2023 08:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 30 Apr 2023 08:52 AM IST
सार

गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी को पहली बार सजा हुई है। चार साल की सजा होने पर संसद की सदस्यता जानी तय है। अभियोजन निदेशालय ने उनकी सांसदी खत्म करने के लिए लोकसभा सचिवालय को पत्र भी लिख दिया है। वहीं मुख्तार को आठ माह में चौथी बार सजा सुनाई गई है। अफजाल को सजा के साथ अंसारी परिवार की एक पीढ़ी सियासत से बाहर हो गई है।

विज्ञापन
Mukhtar Ansari News generation of Ansari family is out of politics After punishment of Afzal Ansari
गाजीपुर कोर्ट के बाहर अफजाल अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी को शुक्रवार को अदालत ने चार साल की सजा सुनाई, जिसके बाद अंसारी परिवार की एक पीढ़ी सियासत से बाहर हो गई। हालांकि अंसारी परिवार की नई पीढ़ी के दो सदस्य अब्बास अंसारी और सुहेब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी अभी भी विधायक हैं। अब्बास भी जेल में हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अंसारी परिवार के तीन सदस्य अफजाल अंसारी, मुख्तार अंसारी और सिगबतुल्लाह अंसारी बीते कई दशकों से सक्रिय राजनीति में रहे हैं। मुख्तार को पहले भी तीन बार सजा सुनाए जाने की वजह से चुनाव लड़ने पर बंदिश लग चुकी है। 
विज्ञापन


0सिगबतुल्लाह ने बीते विधानसभा चुनाव में खुद को सक्रिय राजनीति से अलग रख कर अपने बेटे सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी को मोहम्मदाबाद सीट से सपा का टिकट दिलाया था। मन्नू चुनाव जीतकर विधायक बने। जानकार बताते हैं कि सत्ता बदलने के साथ ही अंसारी परिवार ने अपने ऊपर मंडराते खतरे को भांप लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से नई पीढ़ी को राजनीति में लाने के फैसले में देर नहीं की। मुख्तार का बेटा अब्बास अंसारी वर्तमान में मऊ से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का विधायक है। वहीं, मन्नू अंसारी मोहम्मदाबाद सीट से सपा का विधायक है। फिलहाल मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी ने राजनीति में पदार्पण नहीं किया है।

यहां बताना जरूरी है कि मुख्तार और अफजाल की तरह अब्बास अंसारी की विधायकी पर भी कम खतरा नहीं है। अब्बास के खिलाफ एक शस्त्र लाइसेंस पर गैरकानूनी तरीके से कई असलहे खरीदने समेत कई मुकदमे चल रहे हैं। इसी तरह उमर पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में उमर अभी फरार चल रहा है।

अफजाल को पहली बार सजा
गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी को पहली बार सजा हुई है। चार साल की सजा होने पर संसद की सदस्यता जानी तय है। अभियोजन निदेशालय ने उनकी सांसदी खत्म करने के लिए लोकसभा सचिवालय को पत्र भी लिख दिया है। वहीं मुख्तार को आठ माह में चौथी बार सजा सुनाई गई है। मुख्तार को इससे पहले सितंबर 2022 में दो मामलों में दो-दो वर्ष की सजा, दिसंबर 2022 में 10 वर्ष की सजा और शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट में 10 वर्ष की सजा हो चुकी है। हालांकि एक पहलू ये भी है कि मुख्तार पर इन चारों सजा का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि वह बीते 14 वर्ष से अधिक वक्त से जेल में है।

मुख्तार अंसारी के खिलाफ दर्ज नौ मुकदमों में बीते चार साल के दौरान अभियोजन निदेशालय ने आरोप तय कराने में सफलता पाई है। हालिया मुकदमे में भी 12 साल बाद आरोप तय हो सके थे। दरअसल, बड़े माफिया अदालती प्रक्रिया में सेंध लगाकर आरोप तय नहीं होने देते हैं। पहली बार अभियान चलाकर माफिया के खिलाफ दर्ज मुकदमों में आरोप तय कराए जा रहे हैं। -आशुतोष पांडेय, एडीजी, अभियोजन निदेशालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed