फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mukhtan ansari will contest election from varanasi

वाराणसी से लोकसभा चुनाव से लड़ेंगे मुख्तार अंसारी

Sun, 21 Jul 2013 12:01 AM IST
मऊ/ब्यूरो
मऊ/ब्यूरो Updated Sun, 21 Jul 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
mukhtan ansari will contest election from varanasi

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय एकता मंच ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन


आगरा जेल में बंद मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी वाराणसी से और पूर्व सांसद अफजाल अंसारी बलिया सीट से चुनाव लड़ेगे। वहीं बाबू सिंह कुशवाहा गाजीपुर सीट पर दावेदारी अजमाएंगे। यह जानकारी मंच के संयोजक एवं सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने दी है।

शनिवार शाम नगर में पहुंचे श्री राजभर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सलेमपुर (देवरिया) से वह अपनी किस्मत आजमाएंगे।

आजमगढ़ से जनवादी पार्टी के ओमप्रकाश चौहान, लालगंज से रामदहिन पासवान, देवरिया से जवाहिर चौहान, अंबेडकर नगर से फूलन सेना के गोपाल निषाद, राबर्ट्सगंज से अदालत कोल, बस्ती से विनोद राजभर, डुमरियागंज से गंगाराम निषाद समेत सोलह सीटों पर पार्टी लड़ेगी।
विज्ञापन


बताया कि कौमी एकता दल, सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी, जनवादी पार्टी ओमप्रकाश, जन अधिकार मंच और फूलन सेना ने मिल कर राष्ट्रीय एकता मंच बनाया है। मंच पूर्वांचल की 28 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगा। बची सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed