फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   MP Varun Gandhi told the government the need for introspection retweeted the news of Amar Ujala

Varun Gandhi: सांसद वरुण गांधी ने सरकार को बताई आत्ममंथन की जरूरत, अमर उजाला की खबर को किया रीट्वीट

Sat, 02 Jul 2022 02:11 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, पीलीभीत
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, पीलीभीत Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 02 Jul 2022 02:11 PM IST
सार

भाजपा सांसद ने अमर उजाला की जिस खबर का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है, उसमें GST की नई दरों के हिसाब से विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं की बढ़ती कीमतों के बारे में बताया गया है।

विज्ञापन
MP Varun Gandhi told the government the need for introspection retweeted the news of Amar Ujala
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पीलीभीत से लोकसभा सांसद वरुण गांधी ने अमर उजाला की खबर को रीट्वीट करते हुए सरकार को आत्ममंथन करने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि दवाइयों के साथ इलाज भी महंगा हो गया है। महंगाई के बोझ तले दबे आम आदमी को राहत कब मिलेगी। उन्होंने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान महंगे थे। और अब इलाज भी महंगा हो गया है। उन्होंने सरकार से आत्ममंथन करने की जरूरत बताई है।

विज्ञापन


वरुण गांधी ने शनिवार को रीट्वीट किया, '' 800 आवश्यक एवं आम उपयोग वाली दवाइयों के दामों में वृद्धि के बाद अब अस्पतालों में इलाज भी महंगा हुआ। रोटी महंगी, कपड़ा महंगा, मकान महंगा और अब इलाज महंगा हुआ। स्वास्थ्य और शिक्षा तो बुनियादी आवश्यकता हैं। महंगाई के बोझ तले दबे आम आदमी को राहत कब मिलेगी? आत्ममंथन की जरूरत है!''
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने अमर उजाला की जिस खबर का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है, उसमें वस्तु एवं सेवा कर (GST) की नई दरों के हिसाब से विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं की बढ़ती कीमतों के बारे में बताया गया है। इसमें अस्पतालों में प्राइवेट बेड पर भी जीएसटी लागू होने की बात को हाईलाइट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed