फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mp Ram Gopal Yadav commented on Dattatreya Hosabale statement and arrest of Zafar Ali

UP: संभल में झूठे मामले दर्ज हो रहे, जफर अली की गिरफ्तारी पर बोले राम गोपाल यादव, दत्तात्रेय होसबोले पर भी तंज

Mon, 24 Mar 2025 11:02 AM IST
अनुज कुमार एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 24 Mar 2025 11:02 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले के बयान और संभल जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की है।

विज्ञापन
mp Ram Gopal Yadav commented on Dattatreya Hosabale statement and arrest of Zafar Ali
सांसद राम गोपाल यादव - फोटो : एएनआई

विस्तार

औरंगजेब को लेकर छिड़ी बहस और नागपुर में हुई हिंसा के बाद मचे बवाल के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने टिप्पणी की है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि अगर आप उनके बयानों की व्याख्या करें तो उन्होंने जो कुछ भी कहा है, वह उन्हीं पर लागू होता है।
विज्ञापन


दत्तात्रेय होसबोले का बयान
महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा था कि बाबा साहब बीआर आंबेडकर द्वारा लिखित संविधान में धर्म आधारित आरक्षण स्वीकार नहीं किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में राम मंदिर संघ की उपलब्धि नहीं है, बल्कि समाज की उपलब्धि है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आक्रमणकारी या आक्रांताओं जैसी मानसिकता वाले लोग भारत के लिए खतरा हैं। उन्होंने एक वक्त पर कर्नाटक में मचे बवाल को लेकर भी बात की और कहा कि भाजपा शासन के दौरान मंत्रियों के निजी सचिव के रूप में संघ के पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए कभी जोर नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जफर अली की गिरफ्तारी पर राम गोपाल यादव की टिप्पणी
वहीं सांसद राम गोपाल यादव ने संभल हिंसा के सिलसिले में जफर अली की गिरफ्तारी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। लोगों को आतंकित किया जा रहा है और उनकी संपत्तियों को नष्ट किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: संभल पुलिस का एक्शन: हिंसा भड़काने में जामा मस्जिद कमेटी के सदर गिरफ्तार, SIT जांच के बाद उठाया कदम


संभल जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सदर पर आरोप है कि 24 नवंबर को हुए बवाल में उनकी भूमिका थी। उन्होंने भड़काऊ बयान दिया था। एसआईटी की जांच में तथ्य सामने आने पर गिरफ्तारी की गई है। एएसपी श्रीशचंद ने कहा कि 24 नवंबर के बवाल में आरोपी बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई। कई थानों की पुलिस के अलावा पीएसी और आरआरएफ को तैनात किया है। अधिकारी फ्लैगमार्च भी किया। 

जफर अली एडवोकेट के भाई ताहिर अली एडवोकेट ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों पर माहौल खराब करने के प्रयास का आरोप लगाया। साथ ही यह भी कहा था कि उनके भाई को न्यायिक जांच आयोग के सामने अपने बयान दर्ज कराने थे। इसलिए पुलिस ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई की है। कहा कि उनके भाई ने आयोग को बताया था कि गोली पुलिस ने चलाई थी और इसी में पांच लोगों की जान गई थी। यही बयान दर्ज कराने के लिए वह जाते उससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके भाई द्वारा जेल में रहकर भी यही बयान दर्ज कराया जाएगा। मालूम हो जफर अली एडवोकेट और पुलिस अधिकारियों के बीच पहले भी कई बार नोकझोंक हो चुकी है। जामा मस्जिद कमेटी सदर ने 24 नवंबर को हुए बवाल में पुलिस पर गोली चलाने का आरोप भी लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed