फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   more than one lakh uptet application rejected

1.28 लाख अभ्यर्थी क्यों नहीं दे सकेंगे यूपीटीईटी?

Tue, 18 Jun 2013 12:26 AM IST
हिमांशु गुप्ता
हिमांशु गुप्ता Updated Tue, 18 Jun 2013 12:26 AM IST
विज्ञापन
more than one lakh uptet application rejected

शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से 1 लाख 28 हजार अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। इन विद्यार्थियों के आवेदन यूपीटीईटी के मानकों पर खरे नहीं उतरे।

विज्ञापन


परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय यूपी की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार पूरे प्रदेश से यूपीटीईटी के लिए 8 लाख 93 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन


करीब 1 लाख 28 हजार छात्र ऐसे हैं जिन्होंने टीईटी के मानकों के अनुसार फॉर्म नहीं भरा। बीएड करने वाले छात्रों को केवल उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए आवेदन करना था जबकि हजारों अभ्यर्थियों ने प्राथमिक स्तर के लिए आवेदन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीटीसी, डीएड (विशेष शिक्षा) आदि के छात्रों को प्राथमिक स्तर के लिए आवेदन करना था जबकि उन्होंने उच्च प्राथमिक स्तर के लिए फार्म भरा।

इसके अलावा नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी द्विवर्षीय) का एनसीटीई से मान्यता प्राप्त और प्रदेश शासन से संबद्धता प्राप्त होना अनिवार्य था।

जिन अभ्यर्थियों ने एनटीटी प्रदेश शासन से संबद्ध संस्थान से नहीं की, ऐसे अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि छात्रों के आवेदन के निरस्तीकरण के आधार का सारांश बेसिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जारी कर दिया गया है।

7 लाख 65 हजार प्रवेश पत्र हुए जारी
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय यूपी के कुलसचिव नवल किशोर ने बताया कि 8 लाख 93 हजार आवेदनों में से 7 लाख 65 हजार 638 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। सभी अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।


27-28 जून को होगी परीक्षा

यूपीटीईटी 2013, 27 और 28 जून को पूरे प्रदेश में आयोजित की जाएगी। 27 जून को सुबह 10 से 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर, दोपहर 2.30 बजे से 5.00 बजे तक प्राथमिक स्तर भाषा की परीक्षा होगी। वहीं 28 जून को पहली पाली में उच्च प्राथमिक स्तर और दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर भाषा की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed