फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   more former bsp ministers may land up in jail says akhilesh yadav

मायावती के और मंत्री भी जाएंगे जेल: अखिलेश

Tue, 07 May 2013 09:55 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Tue, 07 May 2013 09:55 PM IST
विज्ञापन
more former bsp ministers may land up in jail says akhilesh yadav

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि मायावती सरकार के नौ ही नहीं और भी मंत्री जेल जा सकते हैं।

विज्ञापन


पिछली सरकार के मंत्रियों के खिलाफ जांच चल रही है और कानून के तहत जो भी कार्रवाई होनी है की जाएगी।

मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने विजिलेंस जांच में दोषी पाए गए पूर्व मंत्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर मुकदमा चलाने की अनुमति मांगे जाने के सवाल पर कहा कि इसमें केवल नौ मंत्री ही नहीं हैं।

कुछ और मंत्रियों के खिलाफ भी जांच चल रही है। कुछ मंत्री जेल जा चुके हैं और अभी कुछ और जाएंगे। अभियोजन स्वीकृति के सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून के तहत जो भी कार्रवाई की जानी है की जाएगी। गड़बड़ी करने और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि गरमी में बिजली की मांग बढ़ जाती है इसलिए समस्या होती है। बिजली व्यवस्था पहले से काफी बिगड़ी है। इसे सुधारा जाएगा। बीते एक-डेढ़ साल में जो भी कदम उठाए गए हैं उसके नतीजे शीघ्र ही दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीदी गई बिजली का भुगतान न होने के कारण रिलायंस द्वारा रोजा बिजलीघर की इकाइयां बंद कर दिए जाने के सवाल पर कहा कि रोजा से अब बिजली मिलने लगी है।

रोजा समेत अन्य एजेंसियों के बकाये को चुकाने के लिए बैंकों से कर्ज लिया जा रहा है। जल्द ही पावर कारपोरेशन सारा बकाया चुकता कर देगा।

किसानों को मिल रही गेहूं की सही कीमत
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में गेहूं खरीद बेहतर ढंग से चल रही है और किसानों को सही मूल्य मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूं खरीद की नियमित समीक्षा की जा रही है और कहीं से कोई शिकायत नहीं मिल रही है।


कम गेहूं खरीद होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सही नहीं है। पूरे प्रदेश में सामान्य ढंग से खरीद हो रही है और उम्मीद है कि इस बार किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed