{"_id":"64ebb5dc626037a9ba062406","slug":"youtuber-jitendra-was-killed-by-friends-not-releasing-car-vehicle-was-seized-near-cm-residence-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूट्यूबर हत्याकांड: कार नहीं छुड़ाने पर दोस्तों ने की थी जितेंद्र की हत्या, सीएम आवास के पास सीज हुआ था वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूट्यूबर हत्याकांड: कार नहीं छुड़ाने पर दोस्तों ने की थी जितेंद्र की हत्या, सीएम आवास के पास सीज हुआ था वाहन
Mon, 28 Aug 2023 02:15 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 28 Aug 2023 02:15 AM IST
सार
पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि लखनऊ में बंद कर को लेकर दोस्तों में विवाद चल रहा था। इसी में यूट्यूबर जितेंद्र की हत्या हुई है।
विज्ञापन
मुरादाबाद का यूट्यूबर जितेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूट्यूबर जितेंद्र की हत्या के मामले में ठाकुरद्वारा पुलिस ने दोनों आरोपियों को अमानताबाद गांव के बाहर से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि हत्या का कारण लखनऊ में बंद एक आरोपी की सीज कार को छुड़ाने का विवाद था।
विज्ञापन
पोर्टल संचालक न तो कार छुड़ाने के लिए पैसे दे रहा था और न ही उनके साथ पैरवी के लिए लखनऊ जाने को तैयार था। क्षेत्राधिकारी डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोरी सुरेश दुल्हापुर पट्टी जाट और अरविंद अमानताबाद ठाकुरद्वारा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार हत्यारोपी सुरेश ने बताया कि करीब चार माह पहले वह अफजल टांडा निवासी पोर्टल संचालक जितेंद्र पुत्र लोलीन सिंह व सबलपुर निवासी अनुज पुत्र सोमपाल के साथ अपनी कार लेकर लखनऊ गया था। जितेंद्र ने कहा था कि वहां स्थानीय पुलिस के भ्रष्टाचार की पोल खोलने के लिए जाना है।
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास प्रतिबंधित क्षेत्र में कार खड़ी करने पर थाना गौतम पल्ली पुलिस ने सीज कर दी थी। सुरेश ने कई बार पोर्टल संचालक से अपनी कार को छुड़वाने के लिए कहा, लेकिन जितेंद्र इसके लिए राजी नहीं हुआ।
इसके बाद सुरेश कार छुड़वाने के लिए जितेंद्र से पैसे मांगने लगा लेकिन उसने पैसा देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर सुरेश, जितेंद्र से नाराज था और अपने दोस्त अरविंद से बोला कि कुछ भी करके उनको जितेंद्र से पैसे निकलवाने हैं यदि नहीं देगा तो उसको मार देंगे।