{"_id":"691f827a3ebba0937c0c0378","slug":"youth-should-hone-their-talents-by-participating-in-sports-rajesh-bilari-news-c-277-1-smbd1007-111307-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों में प्रतिभाग कर युवाओं को निखारनी चाहिए प्रतिभाएं: राजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों में प्रतिभाग कर युवाओं को निखारनी चाहिए प्रतिभाएं: राजेश
Fri, 21 Nov 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
कांठ। बृहस्पतिवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय सांसद और विधायक खेल स्पर्धा कराई गई। जिसमें विकास खंड छजलैट क्षेत्र के युवाओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते हुए अपने हुनर को प्रदर्शित किया।
छजलैट के राजेंद्रा एकेडमी भीकनपुर में खेल प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने दीप जलाकर करते हुए गुब्बारे उड़ाकर कर शुभारंभ किया। उन्होंने खेलों में भाग लेने वाले युवाओं से भी परिचय किया। कहा कि खेलों में प्रतिभाग करने से युवाओं को प्रतिभाएं निखारने के अवसर मिलते हैं। इसलिए युवाओं को खेलों में अवश्य ही भाग लेना चाहिए। इस दौरान एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती आदि प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के युवक और युवतियों ने भाग लिया। अंत में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजयी खिलाडियों को निवर्तमान विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू, राजेंद्रा एकेडमी भीकनपुर के प्रेसिडेंट सत्यवीर सिंह, प्रधानाचार्या सरिता रानी, जिला युवा कल्याण अधिकारी भगवान दास मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनित कुमार, भाजपा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के चौधरी हुक्म सिंह, सोमवीर सिंह, युवा कल्याण अधिकारी स्वीटी सिंह, खेल शिक्षक करतार सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी, आशीष कुमार, मीनू रानी, मोहित कुमार, जितिन राठी, कुलदीप सिंह आदि रहे।