{"_id":"6a5e8cc1bb4da77d1004776b","slug":"youth-organizations-staged-a-protest-against-the-harassment-of-students-bilari-news-c-276-1-smbd1006-112563-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: छात्रों के उत्पीड़न के विरोध में युवा संगठनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: छात्रों के उत्पीड़न के विरोध में युवा संगठनों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय युवा संगठनों से जुड़े अनेक कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर तहसील पहुंचकर दिल्ली में जंतर मंतर पर पेपर लीक प्रकरण को लेकर चल रहे धरने को छात्र हित में बताया। समाजसेवी सोनम वांगचुक को धरने से उठाकर अस्पताल ले जाने को गैर कानूनी बताते हुए प्रदर्शन किया और राजस्व अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को अपनी मांगों का ज्ञापन भेजा।
सोमवार सुबह पहले तो युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नगर के मोहल्ला हर्षनगर में एक संगठन के कैंप कार्यालय पर बैठक की। बैठक के बाद शांतिपूर्ण जुलूस के रूप में तहसील में एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे। यहां समाजसेवी सोनम वांगचुक द्वारा दिल्ली में जंतर मंतर पर पेपर लीक प्रकरण को लेकर दिए जा रहे धरने का समर्थन किया। दिल्ली प्रशासन द्वारा सोनम वांगचुक को धरने से उठाकर अस्पताल ले जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस प्रशासन पर नियम विरुद्ध कार्रवाई करने का आरोप भी लगाया।
विरोध प्रदर्शन करने के बाद तहसील में एसडीएम और तहसीलदार के मौजूद न होने पर रजिस्ट्रार कानूनगो यशपाल गिरी को राष्ट्रपति को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि दिल्ली जंतर मंतर पर आंदोलन में मौजूद समाजसेवी सोनम वांगचुक को सिविल ड्रेस में आंदोलन स्थल से उठाकर अस्पताल ले जाना नियम विरुद्ध है। उन्हें सरकारी मशीनरी की कस्टडी से मुक्त किया जाए और आंदोलन स्थल पर जाने दिया जाए। परेशान छात्रों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया जाए। ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी मांगा गया है। ज्ञापन देने और प्रदर्शन करने वालों में राज यादव, बब्लू यादव, अमित यादव, विशाल यादव, सौरभ यादव,सचिन यादव, अर्पित यादव, अक्षय यादव, मनोज यादव, मुकेश यादव, इरशाद मलिक आदि मुख्य थे।