फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth opened fire in dispute with wedding guests, two injured

Moradabad News: बरातियों से हुए विवाद में युवक ने की फायरिंग, दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth opened fire in dispute with wedding guests, two injured
मंडी धनौरा/कुआखेड़ा। शादी में आए बरातियों के साथ हुए विवाद के बाद गांव कुआखेड़ा निवासी एक युवक ने फायरिंग कर दी। युवक द्वारा की गई फायरिंग में दो लोग घायल हाे गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी सरताज अली की दो बेटियों की रविवार को शादी थी। एक बेटी की बरात ग्राम कालाखेड़ा थाना रजबपुर व दूसरी बेटी की बरात जिला संभल के गांव मांडली से आई थी। शादी का कार्यक्रम गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित एक बरातघर में था। शादी में गजरौला क्षेत्र के गांव महेशरा निवासी नाजिम भी आया हुआ था। इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि गांव कुआखेड़ा निवासी मोहम्मद साद की नाजिम से किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। बरात में साद व नाजिम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

नाजिम का आरोप है कि निकाह के बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ कार से गांव जा रहा था। गांव के मुख्य चौराहे पर साद ने तमंचा दिखाकर उनको रोक लिया। विरोध करने पर उसने फायर झोंक दिया। गोली नाजिम के एक रिश्तेदार अकबर निवासी दौलतबाग जिला मुरादाबाद के पांव में लगी। बताया कि मोहम्मद साद पक्ष के अजहर नामक युवक के भी पांव में गोली लगी है। पुलिस ने अकबर व अजहर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का मानना है कि अजहर के पांव में गोली लगने की घटना कूटरचित हो सकती है। अभी किसी भी ओर से कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed