फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth of Dhanari police station area dies in Hapur

धनारी थाना क्षेत्र के युवक की हापुड़ में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Youth of Dhanari police station area dies in Hapur
जुनावई। एक जुलाई को दिल्ली में काम करने गए धनारी क्षेत्र के एक युवक का शव 11 जुलाई को दिल्ली के मंडोली चुंगी के पास नाले की सफाई के दौरान बरामद हुआ। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पिता ने वहां पहुंचकर उसकी शिनाख्त की और पुत्र के साथी पर हत्या करने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी सतेंद्र (25) एक जुलाई को जुनावई थाना क्षेत्र के गांव लोहरपुर निवासी युवक के साथ दिल्ली में मजदूरी करने गया था। दोनों मंडोली चुंगी में ट्रैक्टर चलाकर मजदूरी का कार्य करने लगे। चार जुलाई को सतेंद्र की कोई जानकारी नहीं मिलने से परिजन चिंतित हो गए। पिता सुंदर सिंह पांच जुलाई को अपने परिचितों के साथ दिल्ली पहुंचे तो न तो सतेंद्र का पता चला और न ही उसके साथी का। इसके बाद सुंदर सिंह ने दिल्ली के हर्ष विहार थाने में सतेंद्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंडोली चुंगी के पास 11 जुलाई को नाले की सफाई के दौरान एक युवक का शव बरामद हुआ। उसके पास मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस द्वारा व्हाट्सएप पर भेजे गए फोटो से सुंदर सिंह ने युवक की पहचान अपने पुत्र सतेंद्र के रूप में की। परिवार के नरेश कुमार ने बताया कि सतेंद्र के साथी से जानकारी करने पर पता चला कि दोनों ने चार जुलाई को कार्य करने के बाद शाम को शराब पी थी। इसके बाद सतेंद्र दोनों मोबाइल व छह सौ रुपये जमा करने के बाद एक गली में दौड़ता चला गया। बाद में वापस नहीं आया। सुंदर सिंह ने सतेंद्र के लोहरपुर निवासी साथी पर संदेह व्यक्त किया है। पुलिस को बताया कि सतेंद्र के गायब होने पर उसने परिजनों को कोई सूचना नहीं दी और वह युवक पांच जुलाई को दिल्ली से अपने गांव चला गया। सत्येंद्र कुमार अपने पीछे पत्नी रीना देवी व तीन वर्षीय बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed