{"_id":"6a8a1206e920e09dcb0f0130","slug":"youth-murdered-after-asking-for-repayment-of-a-loan-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-976306-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: उधार दिए रुपये वापस मांगने पर कर दी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: उधार दिए रुपये वापस मांगने पर कर दी युवक की हत्या
विज्ञापन
डिलारी। थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव निवासी एक युवक की हत्या कर उसकी लाश गन्ने के खेत फेंक दी गई। युवक अपने घर से उधार दिए रुपये वापस मांगने गया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
डिलारी के बुढनपुर गांव निवासी ललित कुमार ने डिलारी थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया क उसका भाई जॉनी (30) 16 अगस्त की सुबह 10 बजे फोन पर बात करते हुए कहीं चला गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। इसके बाद उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। इसके बाद 17 अगस्त को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। ललित कुमार ने बताया कि जॉनी की दोस्ती ठाकुरद्वारा निवासी शाहनवाज से थी। जॉनी ने शाहनवाज को काफी रुपये उधार दिए थे। आरोपी शाहनवाज ने 16 अगस्त को जॉनी को फोन कर उधार के रुपये देने के लिए बुलाया था। 18 अगस्त को रामूवाला गनेश गांव के जंगल में गन्ने के खेत में एक अज्ञात शव मिला। ललित कुमार और उसके बहनोई ने 22 अगस्त को ठाकुरद्वारा थाने पहुंचे। उन्होंने शव के पास मिली चप्पल से जॉनी की पहचान की। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तार के बाद ही पता चल पाएगा कि उसने इस वारदात को अंजाम कैसे दिया था।
-- -- -- -
पोस्टमार्टम नहीं हुआ था मौत का कारण स्पष्ट
मुरादाबाद। पुलिस ने 19 अगस्त को रामूवाला के जंगल में मिले शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रखा गयाथा। इसके अलावा डीएनए के लिए भी सैंपल लिए गए थे।