{"_id":"60632e0a8ebc3e592653867d","slug":"youth-killed-in-love-affair-dead-body-found-in-farm-sent-for-postmortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या: खेत में हाथ बंधे बोरे में मिले शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या: खेत में हाथ बंधे बोरे में मिले शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Tue, 30 Mar 2021 07:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 30 Mar 2021 07:26 PM IST
सार
- तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज
- बिलारी के युवक की संभल में मिली लाश
- जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के बिलारी कोतवाली क्षेत्र के अलैदादपुर देवा निवासी रवि (21) पुत्र वीर सिंह की लाश संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर के खेत में पड़ी मिली है। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को शाम 4.30 बजे शव को एक बोरे से बरामद किया।
हाथ बंधे बोरे में शव मिले थे। सिर का कुछ हिस्सा कुचला हुआ नजर आ रहा था। रवि के भाई की ससुराल भवानीपुर में है। वह सोमवार को शाम सात बजे भवानीपुर से गई एक फोन कॉल के बाद बाइक से भवानीपुर आया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रवि के भाई विमल की ससुराल भवानीपुर में है। प्रेम प्रसंग में जान ली गई है।
यहीं पर रवि की हत्या की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। रवि दिल्ली में जींस की सिलाई करता था और तीन दिन पहले ही होली मनाने घर आया था।