{"_id":"5be45c02bdec2269c544be0a","slug":"youth-killed-body-identified-after-many-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से महीना भर पहले हो गई हत्या, परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से महीना भर पहले हो गई हत्या, परिवार में पसरा मातम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Thu, 08 Nov 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस घर में एक महीने बाद शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थीं वहां मौत का सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में बकेनिया गांव की है। यहां बीती 3 तारीख को एक हत्या हो गई थी और अब शव की शिनाख्त हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी सोनू की बारात 9 दिसंबर को जाने वाली थी। 2 तारीख को वह घर से निकला था लेकिन लौट कर नहीं आया। अगले दिन उसका शव बकेनिया गांव के पास मिला। शव की हालत खराब थी इसलिए पुलिस ने पोस्ट मॉर्टम अज्ञा शव के रूप में कराया। पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में सोनू की हत्या की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन
रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि सोनू के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। बताते हैं कि सोनू अपनी मंगेतर से मिलने के लिए गया हुआ था। अभी पड़ताल जारी है।
विज्ञापन