{"_id":"611c1f0e8ebc3e4336726816","slug":"youth-injured-after-being-shot-in-bilari-city-news-mbd3995644198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलारी में युवक गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलारी में युवक गोली लगने से घायल
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिलारी थानाक्षेत्र के सहसपुर गांव के पास मंगलवार रात एक युवक गोली लगी हालत में पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि युवक अपने दो दोस्तों के साथ कहीं जा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक, कुंदरकी थानाक्षेत्र के मझोली गांव निवासी हासिम (22) मंगलवार रात बिलारी के सहसपुर गांव के पास घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके पेट में गोली लगी थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हासिम को बिलारी स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर युवक को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवक अपने दो साथी अरबाज और शुएब के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक गोली लगने से घायल हो गया और वहीं गिर पड़ा। इसके बाद उसके साथी वहां से निकल गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। युवक को गोली कैसे लगी। इस मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह अपने दोस्तों के साथ कहीं जा रहा है। देर रात परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।