{"_id":"63fbbd7bb959064555034024","slug":"youth-found-hanging-due-to-financial-constraints-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-68973-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आर्थिक तंगी के चलते फंदे पर लटका मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आर्थिक तंगी के चलते फंदे पर लटका मिला युवक
विज्ञापन
मुरादाबाद। राम तलैया निवासी लोकेश वर्मा (32) का शव घर में ही फंदे से लटका मिला। पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने करीबियों से पैसा उधार लेकर एक दोस्त को 50 लाख रुपये दिए थे। आर्थिक तंगी के चलते उसके पति ने जान दी है। मझोला पुलिस घटना की जांच कर रही है।
राम तलैया त्रिमूर्ति मंदिर के नजदीक रहने वाला लोकेश वर्मा पुत्र अजब सिंह वर्मा का शव रविवार की दोपहर अपने कमरे को अंदर से बंद कर सोया था। पत्नी नेहा मायके गई थी। इस बीच उसके बेटे ने आवाज देकर पिता से दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने उसने अन्य लोगों को जानकारी दी। पड़ोसियों ने किसी प्रकार दरवाजे का कुंडा खोका। अंदर पंखे पर लोकेश का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना मिलने के बाद मझोला पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम ने कमरे से फिंगर प्रिंट लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर पत्नी भी मायके से आ गई। पत्नी का कहना था कि उसके पति ने कारोबार के लिए अपनी जमीन बेचकर और करीबियों से पैसा लेकर 50 लाख रुपये दोस्त को दिए थे। लोकेश ने भाई और जीजा से भी लाखों रुपये उधार लिए थे। दोस्त ने भरोसा दिया था कि वह कारोबार से पांच लाख रुपये रोज कमाएगा लेकिन वैसा नहीं हो सका। इधर परिवार के लोगों को भी पैसा देने का दबाव था। इसी कारण उसके पति तनाव में आ गए थे। पत्नी का कहना है कि वह नहीं जानती थी कि पति दोस्त के साथ मिलकर कौन धंधा कर रहे थे।