{"_id":"6a6281575574ae6f050b2d02","slug":"youth-electrocuted-while-dismantling-wedding-marquee-dies-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-953972-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शादी का पंडाल हटाते समय युवक को करंट लगा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शादी का पंडाल हटाते समय युवक को करंट लगा, मौत
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। मूंढापांडे में बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे शादी समारोह का पंडाल हटाते समय लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इस दौरान करंट की चपेट में आकर एक युवक जॉनी की मौत हो गई। जॉनी मजदूरी पर पंडाल हटा रहा था।
मूंढापांडे निवासी हरपाल सिंह के घर उनके रिश्तेदार की बेटी रहती थी। हरपाल सिंह ने रिश्तेदार की बेटी की शादी की थी। बुधवार को मूंढापांडे में ही शादी समारोह का आयोजन किया गया था। मूंढापांडे के सहेरिया निवासी गंगाराम ने शादी समारोह में खाना बनवाने और पंडाल का ठेका लिया था। सहेरिया गांव निवासी जॉनी (18) मजदूरी पर पंडाल लगाने और उखाड़ने का काम करने आया था। बरात विदा होने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे जॉनी और अन्य युवक पंडाल हटा रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप बराबर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। पाइप में उतरे करंट ने जॉनी को अपनी चपेट में ले गया। जिसमें वह बुरी तरह झुलस गया। साथी मजदूर और अन्य लोग उसे डॉक्टर के पास ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जॉनी के परिवार में पिता महेंद्र, मां अतरेश, भाई कोली, अंश और बहन अनामिका है। पुलिस अधीक्षक सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस गई थी लेकिन परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
नीचे लटकी हुई है हाईटेंशन लाइन
मूंढापांडे। आबादी में हाईटेंशन लाइन नीचे लटकी हुई है। जिससे हमेशा खतरा बना रहता है। गांव के संतोष कुमार सिंह और किशनपाल सिंह ने बताया कि आबादी में आई हाईटेंशन लाइन से हमेशा खतरा रहता है। इसे हटाने के लिए उपखंड अधिकारी और अन्य उच्च अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया । बिजली घर के एसडीओ आरएन राठौर ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी नहीं है।