{"_id":"5fb198e68ebc3e9bfb488888","slug":"youth-dies-in-road-accident-moradabad-news-mbd36951339","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में बाइक सवार दो दोस्तों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय दोनों दोस्त मुरादाबाद से दिवाली त्योहार के लिए पूजन का सामान लेकर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
हादसे में जान गंवाने वाला युवक रामपाल सिंह उर्फ नीटू (25) रामपुर जनपद के टांडा थाना के होशपुर गांव निवासी था। चार भाइयों में सबसे छोटा भाई रामपाल दिल्ली में रहकर पीतल फ र्म में नौकरी करता था। चार दिन पहले ही वह दिवाली का त्योहार परिवार के साथ मनाने के लिए अपने घर लौटा था। रामपाल के परिजनों ने बताया कि शनिवार को वह गांव के ही अपने संजय के साथ मुरादाबाद से खरीदारी करने आया था। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे रामपाल और संजय मुरादाबाद से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि इनकी बाइक मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर वीरपुर बरियार गांव के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में रामपाल और संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। जहां डॉक्टरों ने रामपाल को मृत घोषित कर उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया। जबकि संजय को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। दुर्घटना की जानकारी रामपाल के घर पहुंची कोहराम मच गया। कुछ ही देर में परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मूंढापांडे थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद रामपुर के शव को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।