{"_id":"5dbc92498ebc3e93dd490f14","slug":"youth-dies-from-consuming-poison-moradabad-news-mbd3277556137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाने से युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खाने से युवक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। 15 दिन पहली हुई एक महिला की दहेज हत्या के आरोपी पति की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहर से मौत हो गई। पुलिस का अंदेशा है कि युवक ने आत्महत्या की है जबकि परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में तीसरा पहलू यह भी है कि घर पर पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही थी, जिसकी वजह से वह परेशान था।
मेंहदीरामपुर भीला गांव निवासी लक्ष्मण (22) की टांडा के सरावां गांव में रहने वाली प्रीति से दो साल पहले शादी हुई थी। दंपती के पांच माह की बेटी नैना है। 15 दिन पहले संदिग्ध हालात में आग की चपेट में आने से प्रीति की मौत हो गई। इस संबंध में प्रीति के मायके वालों ने उसके पति लक्ष्मण समेत ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज करवाया था। लक्ष्मण के भाई महेंद्र ने बताया कि उसकी भाभी अमरवती को बृहस्पतिवार को सांप ने काट लिया था। परिवार वाले उसको उपचार के लिए उन्हें लेकर रामपुर गए थे। जब वहां से वापस आए तो लक्ष्मण को घर में ही बेसुध हालत में देखा। उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां से लक्ष्मण को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने देर रात उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का आरोप है कि लक्ष्मण को घर में अकेला देखकर जहर दे दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। एएसपी दीपक कुमार ने बताया कि लक्ष्मण की मौत की सूचना पर उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।