{"_id":"629345bdcdda7615994a41d8","slug":"youth-dies-after-being-crushed-by-a-vehicle-on-jama-masjid-bridge-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: जामा मस्जिद पुल पर वाहन से कुचलकर युवक की मौत, जेब से मिले वैक्सीलेशन कार्ड पर नाम लिखा है अनीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: जामा मस्जिद पुल पर वाहन से कुचलकर युवक की मौत, जेब से मिले वैक्सीलेशन कार्ड पर नाम लिखा है अनीस
Sun, 29 May 2022 03:36 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 29 May 2022 03:36 PM IST
सार
मुगलपुरा थाना प्रभारी दीपक मलिक ने बताया कि रविवार करीब आठ बजे जामा मस्जिद पुल पर युवक का शव पड़ा मिला। उसकी जेब से वैक्सीनेशन कार्ड मिला है। जिसकी मदद से युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुगलपुरा थानाक्षेत्र में जामा मस्जिद पुल पर रविवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक की जेब से कोविड वैक्सीनेशन का कार्ड मिला है। जिसके जरिये मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुगलपुरा थाना प्रभारी दीपक मलिक ने बताया कि रविवार करीब आठ बजे जामा मस्जिद पुल पर युवक का शव पड़ा मिला। उसकी जेब से वैक्सीनेशन कार्ड मिला है। जिसकी मदद से युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। माना जा रहा है कि युवक को किसी वाहन ने टक्कर मारी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतक की जेब से मिले वैक्सीलेशन कार्ड पर अनीस नाम लिखा है। जिस पर दर्ज मोबाइल नंबर अधूरा है।
विज्ञापन