{"_id":"66a6e43da650da9d0a0bcdd4","slug":"youth-congress-district-president-and-councillors-son-accused-of-threatening-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-447844-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और सभासद पुत्र पर धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और सभासद पुत्र पर धमकाने का आरोप
विज्ञापन
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दानिश सैफी और वार्ड एक की सभासद के पुत्र जुनैद आलम समेत तीन लोगों के खिलाफ रविवार को कस्बे के रोहित ठाकुर ने गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रार्थनापत्र दिया। वहीं जुनैद आलम और दानिश ने भी धार्मिक भावनाएं आहत करने और गाली-गलौज करा आरोप लगाया। पुलिस जांच कर रही है।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर स्थित रेलवे स्टेशन कॉलोनी निवासी रोहित ठाकुर ने पुलिस को बताया कि रविवार को कस्बे से अपने बच्चों की दवाई लेकर वह घर लौट रहा था।इसी दौरान दानिश सैफी, जुनैद आलम और तबरेज आलम मिल गए। उन्होंने रास्ते में रोककर गोली मारने की धमकी दी। रोहित ने बताया कि शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उसके खेत में गिर गया था। शिकायत पर जब बिजलीकर्मी तार ऊंचे नहीं कर रहे थे तो उसने तार जोड़ने का विरोध किया था।
इसके बाद युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष और सभासद पुत्र जुनैद आलम अपने भाई तबरेज आलम समेत कई लोगों के साथ खेत में पहुंच गए थे। तभी दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई थी। पुलिस ने तब शांत करा दिया था। रविवार को इसी बात पर झगड़ा हुइा। वहीं जुनैद और दानिश ने भी पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। आरोप लगाया कि नीरज और उसके भाई ने पुलिस के सामने धर्म विशेष को लेकर अपशब्द कहे, लेकिन पुलिस ने इसका विरोध नहीं किया। प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि शिकायतों की जांच की जा रही है।