फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth clashed with inspector in vehicle checking, uproar

वाहन चेकिंग में दरोगा से भिड़े युवक, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Youth clashed with inspector in vehicle checking, uproar
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात वाहन चेकिंग के दौरान तीन युवक दरोगा से भिड़ गए। आरोप है कि स्कूटी सीज करने पर दरोगा से अभद्रता की और हंगामा किया। पुलिस ने तीनों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद धारा 34 पुलिस एक्ट में चालान किया है।
विज्ञापन

कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात पंडित नगला पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुन त्यागी मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे संभल रोड स्थित गांगन तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक स्कूटी से तीन युवक आ गए। पुलिस का दावा है कि स्कूटी पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस कर्मियों ने स्कूटी सवार युवकों को रोक लिया। युवकों ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता की। दरोगा ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी युवकों ने अभद्रता की।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर पुलिस कर्मियों ने युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ पर उन्होंने अपने नाम दानिश निवासी बरादरी थाना नागफनी,अरबाज निवासी करूला थाना कटघर और तीसरे युवक ने अपना नाम मोहसिन बताया। वह प्रिंस रोड मुगलपुरा निवासी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों युवकों का धारा 34 पुलिस एक्ट में चालान किया गया है, जबकि एमवी एक्ट में स्कूटी सीज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed