फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth caught in objectionable position

युवक-युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Youth caught in objectionable position
पाकबड़ा। क्षेत्र के एक गांव में स्थित होटल में प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। नाराज युवती के परिजनों ने होटल में युवक की पिटाई कर दी। परिजनों के साथ एक गांव में चल रहे होटल स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के परिजनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इस मामले में युवती के परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर में एक प्रेमी युगल होटल में कमरा बुक कराकर रुका था। इसकी भनक लगने पर युवती के घर वाले पीछा करते हुए होटल में पहुंच गए। युवती के परिजनों ने होटल के एक कमरे से युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। युवती के परिजनों ने होटल में युवक की धुनाई कर दी। इसके बाद युवक ने भी अपने परिजनों को बुला लिया। इसके बाद दोनों के परिजनों के बीच आपस में कहासुनी हो गई। होटल में हंगामा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हंगामा कर रहे युवक और युवती के परिजनों को शांत किया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने होटल बंद कराने की मांग की
पाकबड़ा। काफी दिनों से ग्रामीण भी इस होटल को लेकर काफी परेशान थे। अजय कुमार सिंह ने बताया की उसका घर होटल के सामने है। लगातार इस होटल में गलत काम होता है। वह कई बार इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से कर चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीण अनीस अहमद ने बताया की इस होटल में लगातार बाहर से लड़के-लड़कियां आती हैं। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा था। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया की यहां पर ऑनलाइन कमरा बुक कराकर सैक्स रैकेट चलाया जाता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस होटल को बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed