फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth became victim of cyber fraud in Moradabad

Moradabad: रिश्तेदार बताकर मोबाइल पर की बात, और युवक के खाते से ट्रांसफर कर लिए पंद्रह हजार रुपये

Fri, 06 Jan 2023 12:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 06 Jan 2023 12:24 PM IST
सार

आरोपी ने खुद को युवक का मामा बताया था। आरोपी ने उससे कहा कि वह उसके खाते में पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर रहा है। सुमित ने सोचा कि शायद पापा ने रुपये मंगवाए हैं। आरोपी ने झांसे में लेकर सुमित के यूपीआई नंबर और पिन पूछ लिया।

विज्ञापन
Youth became victim of cyber fraud in Moradabad
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद में मझोला के लाइन पार निवासी युवक को साइबर ठग ने मोबाइल फोन पर कॉल की। आरोपी ने खुद को युवक का मामा बताकर रुपये भेजने का झांसा देकर उससे यूपीआई नंबर और पिन पूछ लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके खाते से दो बार में पंद्रह हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।

विज्ञापन


लाइनपार निवासी सुमित ने बताया कि वह पीतल फर्म में काम करता है। बुधवार शाम उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने सुमित उसके नाम से बातचीत शुरू की। सुमित को लगा कि उसके मामा का फोन है।
विज्ञापन


आरोपी ने उससे कहा कि वह उसके खाते में पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर रहा है। सुमित ने सोचा कि शायद पापा ने रुपये मंगवाए हैं। आरोपी ने झांसे में लेकर सुमित के यूपीआई नंबर और पिन पूछ लिया। इसके बाद उसके खाते से पहले पांच हजार और फिर दस हजार रुपये किसीदूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित के मोबाइल पर मैसेज आया तो उसे साइबर ठगी की जानकारी हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed