फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth and his friend returning with salary for marriage dies in road accident

शादी के लिए सैलरी लेकर लौट रहे युवक और उसके दोस्त की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Youth and his friend returning with salary for marriage dies in road accident
धनारी (संभल)। शादी की तैयारी के लिए फरीदाबाद फैक्टरी से मजदूरी के पैसे लेकर आ रहे युवक व उसके दोस्त की सड़क हादसे में मौत हो गई। भिरावटी गवां मार्ग पर गांव मलुआ के घेर के पास सामने से आ रही पिकअप ने युवकों की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की जान चली गई। पुलिस ने शवों कब्जे में ले लिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इनमें से एक युवक की शादी एक माह बाद होनी थी।
विज्ञापन

थाना बहजोई क्षेत्र के गांव सादातबाड़ी निवासी आकाश यादव (23) पुत्र भुवनेश यादव और गांव निवासी सोनू यादव (21) पुत्र दानवीर हरियाणा के फरीदाबाद में एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे। दोनों आपस में दोस्त थे। सोनू की एक महीने बाद शादी होनी थी। परिजनों ने बताया कि शादी की तैयारियां देखने कुछ दिन के लिए दोनों छुट्टी पर आए थे। शादी की तैयारियों में पैसे की कमी होने पर शनिवार को दोनों युवक घर से अपनी सैलरी लेने के लिए सुबह साढ़े पांच बजे बाइक से फरीदाबाद के लिए निकल गए। रविवार की सुबह दोनों बाइक से घर आ रहे थे। जब दोनों धनारी थाना क्षेत्र के भिरावटी का मजरा मलुआ के घेर के पास पहुंचे तब सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी रजपुरा भेज दिया। वहां चिकित्सकों ने सोनू को भी मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर दोनों के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद आरोपी चालक पिकअप को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया तथा दोनों युवकों के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आकाश यादव के पिता भुवनेश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सोनू यादव अपने तीन भाइयों में मझला था। उसका रिश्ता तय हो गया था। रिश्ते में ही उसे बाइक मिली थी। उसी बाइक से दोनों दोस्त फरीदाबाद से घर आ रहे थे। एक माह के बाद सोनू की शादी होनी थी। घर में सभी शादी की तैयारियों में जुटे थे। वहीं आकाश यादव तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। मृतक की मां विमला का रो- रोकर बुरा हाल है। वह फैक्टरी में मजदूरी कर अपने भाइयों की पढ़ाई करा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

:::::
नहीं मिले 50 हजार रुपये
धनारी। परिजनों का कहना है कि दोनों सैलरी लेने गए थे और वहां से 50 हजार रुपये लेकर वापस आ रहे थे। हादसे के बाद युवकों के पास 50 हजार रुपये नहीं मिले हैं। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed