फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Your husband has met with an accident, The thieves deceived a railway employee and stole her jewellery

Moradabad: आपके पति का एक्सीडेंट हो गया है.. झांसा देकर उतरवा लिए गहने, महिला रेलकर्मी ने पुलिस को बताई आपबीती

Sun, 04 May 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 04 May 2025 02:24 AM IST
सार

गलशहीद थाना क्षेत्र में महिला रेलकर्मी को पति के एक्सीडेंट का झांसा देकर तीन ठगों ने मंगलसूत्र और टॉप्स उतरवा लिए। महिला को बातों में उलझाकर ऑटो में बैठाया और शनि मंदिर के पास गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Your husband has met with an accident, The thieves deceived a railway employee and stole her jewellery
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गलशहीद थाना क्षेत्र में महिला रेलकर्मी को उनके पति के एक्सीडेंट की जानकारी देकर तीन उचक्कों ने गहने उतरवा लिए। महिला से मंगलसूत्र और टॉप्स लेकर तीनों ऑटो से भाग निकले। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नया गांव गौतम नगर निवासी ममता रानी ने गलशहीद थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि वह रेल विभाग में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


उनकी ड्यूटी डीआरएम दफ्तर में चल रही है। महिला ने बताया कि 28 अप्रैल की करीब शाम 5:30 बजे वह ड्यूटी के बाद घर लौट रही थीं। वह पीएसी तिराहे पर ऑटो से उतरीं और पैदल ही अपने घर की आरे चलने लगीं। तभी तीन लोग वहां और ममता से कहा कि आपके पति धमेंद्र का एक्सीडेंट हो गया है।
विज्ञापन


पति के एक्सीडेंट की जानकारी मिलने पर वह घबरा गईं। उन्होंने अपने पति और परिवार के अन्य लोगों को कॉल करने की कोशिश की तो ठगों ने उन्हें बातों में उलझा लिया और कॉल नहीं करने दिया। इसके बाद तीनों ठग महिला को यह करते हुए अपने साथ ऑटो में बैठाकर ले गए कि उन्हें पता है एक्सीडेंट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलशहीद थाना क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डे के पास शनि मंदिर के पास ऑटो रोक लिया। इसके बाद ठगों ने कहा कि आगे खतरा है। अपना मंगलसूत्र और टॉप्स उतारकर बैग में रख लीजिए। आरोपियों के झांसे में आकर महिला ने अपने गहने उतारकर बैग में रख लिए। उचक्कों ने महिला से बैग ले लिया और ऑटो दौड़ाकर भाग गए।

एसओ गलशहीद सौरभ त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से ठगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

मृतक महिला के बैंक खाते से 35 लाख रुपए निकालने का आरोप
ठाकुरद्वारा में एक गांव की मृतक महिला के बैंक खाते से फर्जी दस्तावेज बनाकर 35 लाख रुपए निकाल लिए गए। आरोप की जांच सीओ ने थाना प्रभारी डिलारी को दिए हैं। थाना डिलारी के गांव अल्लेपुर निवासी विनेश कुमार का कहना है कि उसकी चाची राजवती की मृत्यु 23 मई 2019 को हो गई थी। चाचा की भी मृत्यु हो चुकी है।

उसका आरोप है कि परिवार के कुछ लोगों ने उसका उसके भाई जतन सिंह और धर्मवीर के नाम से फर्जी दस्तावेज बनाए और बैंक की ढकिया शाखा के प्रबंधक से सांठगांठ कर राजवती के खाते से 35 लाख रुपए निकाल लिए हैं। इसकी जानकारी उसे बैंक से मिली है। शिकायत पर सीओ ने थाना प्रभारी डिलारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed