फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   younger son give pistel to police and told he had shoted his brother

छोटा बेटा पिस्टल लेकर पुलिस के पास पहुंचा, बोला मैंने मारी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
younger son give pistel to police and told he had shoted his brother
मुरादाबाद। पिता की करतूत पर छोटे बेटे ने पर्दा डालने की कोशिश की। वह वारदात के बाद अपने पिता के साथ घर से भाग गया था, लेकिन जब पुलिस घर पहुंची तो लगभग दो घंटे बाद वह वापस लौट आया। इतना ही नहीं, उसने अपनी अंटी से पिस्टल निकाली और पुलिस को सौंपते हुए मुस्कुराकर बोला कि भाई को गोली पिता ने नहीं, मैने मारी है। पुलिस कर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर पिस्टल कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य घर में ही मौजूद थे। पीड़ित युवती के मुताबिक दुष्कर्म का आरोपी ससुर अपने कमरे में था। इसी दौरान उनका बड़ा बेटा उनके पास पहुंच गया। छोटा बेटा पहले से ही वहीं मौजूद था। आरोप है कि बड़े बेटे को गोली मारने के बाद जब ससुर भागा तो छोटा बेटा भी पीछे पीछे ही भाग निकला। इस दौरान पिस्टल ससुर के ही हाथ में था। भागते हुए उसने अपनी पत्नी पर भी फायर झोंका।
विज्ञापन

लगभग दो घंटे बाद छोटा बेटा अचानक घर लौट आया। इस दौरान पुलिस भी घर में ही मौजूद थी। युवक ने यहां अपनी अंटी से पिस्टल निकाल कर पुलिस कर्मियों को सौंप दी। बोला कि भाई पर गोलियां उसने ही चलाई थीं। भाई की हत्या होने का उसे कोई अफसोस नजर नहीं आ रहा था। वह मुस्कुरा रहा था। उसकी इस हरकत से मां भी उसे कोसने लगी। आस पड़ोस और किरायेदार भी हैरान थे कि इतनी बड़ी वारदात के बाद कोई तरह भी मुस्कुरा सकता है। पुलिस कर्मियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसे थाने भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझला बेटा बोला, ऐसे पिता से तो हम अनाथ होते तो ठीक होता
मुरादाबाद। वार्ड ब्वाय को उसका मझला भाई दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा था। यहां घायल को देखने के बाद कुछ देर बाद ही डाक्टरों ने जवाब दे दिया था। पिता और छोटे भाई की करतूत से व्यथित बेटा बोला कि , ऐसे पिता से तो हम अनाथ होते तो अच्छा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed