{"_id":"5fe8058e21dd1358d648446c","slug":"young-woman-sexual-harassment-by-private-hospital-ceo-in-moradabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में निजी अस्पताल के सीईओ पर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता बोली-घर बुलाकर की हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में निजी अस्पताल के सीईओ पर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता बोली-घर बुलाकर की हैवानियत
Sun, 27 Dec 2020 09:24 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 27 Dec 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके स्थित निजी अस्पताल के सीईओ के खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है सीईओ ने उसे अपने घर बुलाया और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया। जब उसने इसकी शिकायत अस्पताल के हेड से की तो उन्होंने युवती को नौकरी से निकालने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित युवती मझोला थानाक्षेत्र की रहने वाली है। तहरीर में उसने कहा है कि वह एक बच्चे की मां है और पति से तलाक हो चुका है। 26 जून 2020 से वह नया मुरादाबाद स्थित ब्राइट स्टार हॉस्पिटल में ओपीडी असिस्टेंट के पद कार्यरत है। युवती का आरोप है कि अस्पताल के सीईओ डा. श्रीधर के बुलाने पर 26 जुलाई को वह उनके घर गई थी।
वहां पहले से ही एक और व्यक्ति मौजूद था। वहां श्रीधर ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। युवती का कहना है कि रात करीब डेढ़ बजे जब उसे होश आया तो अस्पताल में भर्ती थी। उसके हाथ पैर भी बंधे थे। तब उसे पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।
विज्ञापन
उसने इसकी शिकायत अस्पताल के डायरेक्टर व सीनियर स्टाफ से की। युवती का आरोप है कि सभी मुझे ही गलत ठहराने लगे और लोक लाज का हवाला देकर समझौता कराने की कोशिश की। युवती का कहना है कि चौदह अगस्त 2020 को उसे ओपीडी हेड बनाकर जबरन ड्यूटी ज्वाइन करा दी गई। इसी दौरान समझौते पर हस्ताक्षर भी करा लिए।

इसके बाद सीईओ के इशारे पर परेशान किया जा रहा है। काम की सैलरी भी रोक दी गई है। युवती का आरोप है कि डा. श्रीधर ने बदनाम करने की नियत से अफवाह फैला दी है कि युवती ने समझौते में दस लाख रुपये लिए हैं। पुलिस ने डा. श्रीधर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
मझोला थाने में युवती की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अनिल यादव, एएसपी
इस प्रकरण का अस्पताल से कोई वास्ता नहीं है। पीड़ित ने एफआईआर में भी घर बुलाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। जांच में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
-डा. सुनील कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर, ब्राइटस्टार हॉस्पिटल